तरक्की पाने के लिए ऑफिस टेबल पर रखें ये खास चीजें, आय के खुलेंगे नए स्तोत्र
कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में तरक्की पाने के लिए मेहनत के साथ ही यदि कुछ टिप्स भी फॉलो किए जाएं तो बंद किस्मत के ताले खुल सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
ऑफिस टेबल पर रखें ये खास चीजें,(सौ.सोशल मीडिया)
Office Vastu Tips: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में हर तरह का सुख-सुविधा,आराम हो। इन सुखों को पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करता है, जिससे कि वह अधिक से अधिक पैसा कमाकर अपने लक्ष्य को पा सके।
लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में तरक्की पाने के लिए मेहनत के साथ ही यदि कुछ टिप्स भी फॉलो किए जाएं तो बंद किस्मत के ताले खुल सकते है। आइए जानते है वास्तु टिप्स के बारे में-
ऑफिस टेबल रखें क्रिस्टल ट्री
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर में प्राकृतिक आपदा का तांडव, 300 करोड़ की केला फसल तबाह; कलेक्टर के दरबार में पहुंचे बेबस अन्नदाता
Jacqueline Fernandez की याचिका से अलग हुए जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट में बदली सुनवाई की बेंच
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम मोदी के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप ऑफिस में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपनी टेबल पर एक किस्टल ट्री जरूर रखें। इसे बेहद ही शुभ माना गया है और कहते हैं कि इससे व्यक्ति के सभी रूके हुए काम पूरे होते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
घर व ऑफिस टेबल रखें बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को भी काफी शुभ माना जाता है। इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक बढ़ जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
घर व ऑफिस टेबल रखें लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति मन में खुशी और सकारात्मकता लेकर आती है। इसलिए घर व ऑफिस में इसे रखना लाभदायक होता है। लाफिंग बुद्धा घर में खुशियां और करियर में सफलता लेकर आता है। घर में लाफिंग बुद्धा हमेशा मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। वहीं ऑफिस में अपने डेस्क पर भी लाफिंग बुद्धा रखने से तरक्की मिलती है।
घर व ऑफिस टेबल रखें कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप बहुत मेहनत के बाद भी तरक्की हासिल नहीं कर पा रहे तो अपने ऑफिस में डेस्क पर एक कछुआ अवश्य रखें। कछुआ रखना धन संचय में वृद्धि लाता है और ऑफिस के माहौल को भी पॉजिटिव बनाए रखता है। इससे आपको जल्द से तरक्की मिलेगी।
सिक्कों का जहाज
फेंगशुई के अनुसार, गोल्डन सिक्कों के साथ वाला जहाज ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से धन लाभ के साथ आय के नए स्तोत्र खुल जाते हैं। क्योंकि इस जहाज को सफलता, उन्नति और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे ऑफिस डेस्क में अवश्य रखें।
