बृहस्पतिवार को इन चीजों का दान बिल्कुल न करें, बुरे परिणाम होंगे!
सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के संचालक भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन हमें कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
गुरुवार के दिन किन चीजों का दान अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के संचालक भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। हिन्दू मान्यता अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना बहुत बड़ा शुभ माना जाता है। लेकिन, हिंदू शास्त्रों में कुछ चीजें ऐसी भी बताई गई हैं जिन्हें गुरुवार को दान करना अशुभ माना गया है।
कहते है ऐसा करने से घर की सुख-शांति और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आज आइए जानते है गुरुवार के दिन किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
गुरुवार के दिन किन चीजों का दान अशुभ
न करें काली दाल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार के दिन काली दाल का दान नहीं करना चाहिए। काली दाल शनि से जुड़ी होती है और इसे भी गुरुवार को दान करना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसकी जगह आप पीली चने की दाल का दान कर सकते हैं, जो गुरुवार के लिए शुभ मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
Vastu Tips: वास्तु का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज ही बदल देंगे अपने घर का मुख्य द्वार
न करें सफेद चावल का दान
गुरुवार के दिन काली दाल के अलावा, सफेद चावल दान करनी की भी मनाही होती है। इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। अगर चावल दान करना जरूरी हो तो उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर ही दें, ताकि उसका प्रभाव शुभ हो जाए।
न करें पैसे का दान
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन पैसे का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से धन की कमी हो सकती है और आर्थिक तंगी आ सकती है। ज़रूरी हो तो भी पैसों का लेन-देन इस दिन टालना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें– जून में इस दिन से शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्र, जानिए सामान्य नवरात्र से क्यों है यह अलग और विशेष, ऐसे पाएं मां दुर्गा की कृपा
न करें काले कपड़े का दान
गुरुवार को कपड़े दान करना तो शुभ माना गया है, लेकिन काले रंग के कपड़े नहीं। काले कपड़ों का संबंध शनि से होता है और इसे गुरुवार को देने से घर में संकट और तनाव बढ़ सकते हैं। अगर कपड़े दान करना ही है तो पीले या नारंगी रंग के वस्त्र सबसे शुभ माने जाते हैं। इन रंगों के कपड़े का दान कर सकते हैं।
न करें सरसों के तेल का दान
गुरुवार के दिन सरसों के तेल का दान भी नहीं करना चाहिए। जैसा कि आप जानते है कि सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है और इसका दान शनिवार को करना बेहतर होता है। गुरुवार को सरसों के तेल का दान करने से दुर्भाग्य और परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए इस दिन भूलकर भी दान भी नहीं करना चाहिए।
