Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली की पूजा में अवश्य रखें यह वस्तु, भरा रहेगा घर में धन-धान्य

दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। हर कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और कुबेर जी की पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत ही शुभ एवं फलदायी माना जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 25, 2024 | 11:52 PM

दिवाली की पूजा में इन चीजों को शामिल करना शुभ

Follow Us
Close
Follow Us:

 Diwali 2024: दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। हर कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, धन और विद्या, ज्ञान का संचार होता है।

मान्यता है कि रोशनी के इस पर्व में देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं साथ ही सालभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

कमल का फूल

सम्बंधित ख़बरें

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। माता सदैव कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं, इसलिए दिवाली की पूजा में कमल के फूल को जरूर शामिल करें। इससे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

पीली कौड़ी

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में पीली कौड़ियों का जरूर शामिल करें। पूजन के समय देवी लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है।

मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन के बाद पीली कौड़ियों को तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

दक्षिणावर्ती शंख

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में दक्षिणावर्ती शंख को जरूर शामिल करें। दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसलिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के साथ दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

श्री यंत्र

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने के साथ श्री यंत्र की पूजा करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

मान्यता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात श्री यंत्र की पूजा करता है उसके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है। और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पद-चिन्ह और रंगोली

दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा में पद चिन्ह और रंगोली को जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन के साथ पद चिन्ह की पूजा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

Which things are considered very auspicious and fruitful to be included in diwali puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 11:52 PM

Topics:  

  • Diwali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.