दिवाली पर इस जीव को देखना होता है शुभ,
Diwali 2024:दीपों और रोशनी का त्योहार दिवाली के लिए अब कुछ दिन ही शेष बचे है। दीपावली हिन्दू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह रोशनी और दीपों का त्योहार है। यही कारण है कि दिवाली से पहले ही लोगों में इसका उत्साह देखने को मिलता है। इस बार दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर यानी गुरुवार के दिन पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।
आपको बता दें, दिवाली का उत्सव पांच दिनों तक चलता है, जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ समाप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन धन की देवी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों के समस्त कष्टों को दूर करती हैं। वहीं, इस दिन कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है, तो ऐसे में आइए जानते इस बारे में –
इन जीवों का दिखना माना जाता है शुभ
उल्लू दिखना माना जाता है शुभ
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दिवाली की रात को अगर आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर दिवाली के दिन उल्लू दिख जाए तो समझें स्वंय लक्ष्मी जी आपके घर आपको आशीर्वाद देने आईं हैं। सनातन धर्म में उल्लू समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसका दिखना बहुत शुभ माना जाता है।
छछूंदर दिखना भी शुभ
कहते हैं, दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। छछूंदर को लक्ष्मी जी का वाहन माना गया है। छछूंदर को दिवाली के दिन संध्या के समय देखना सुख-समृद्धि के आने का संकेत माना जाता है। छछूंदर का दिखना इस बात का प्रतीक माना जाता है कि भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है।
दिवाली पर छिपकली का दिखना
दिवाली की रात को छिपकली दिख जाए तो ये महालक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है। छिपकली देखने से साल भर आपको धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन की हर परेशानी दूर होने लगेगी। छिपकली दिखने से शुभ संदेश प्राप्त होता है।
पैसे मिलना भी शुभ
अगर आपको दिपावली के दिन रोड पर गिरे हुए पैसे मिल जाएं तो आप उन्हें तुरंत उठा लें और लक्ष्मी पूजा पर दूसरे चांदी के सिक्कों के साथ-साथ उनकी भी पूजा करें और अगले दिन उस पैसे को अपनी तिजोरी में रख दें। इससे महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
गाय का दिखना शुभ
शायद आप नहीं जानते होंगे कि शकुन शास्त्र में केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक मानी गई हैं और अगर दिवाली पर इनके दर्शन हो जाएं तो यह समृद्धि का संकेत लेकर आता है।