बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने और हरी वस्तुओं के दान करने का भाग्योदय से क्या है संबंध, जानिए
Lord Ganesha:बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित हैं। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता हैं। ऐसे में आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे बुधवार की पूजा में हरे रंग का क्या महत्व हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
गणेश जी को हरे रंग की कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Budhwar ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित हैं। मान्यता है कि इस दिन विध्नहर्ता और सुखदाता भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर होती हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह से भी जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि इनकी आराधना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं, बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है। बुधवार के दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है।
मान्याताओं के अनुसार, जिस पर भगवान गणेश की कृपा होती है, उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस दिन गणेश जी को हरे रंग की कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए।
गणेश जी को हरे रंग की कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए
दूर्वा चढ़ाएं
धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से गणेश जी को दूर्वा घास बहुत प्रिय है। बुधवार के दिन आप मंदिर जाकर दूर्वा घास की 11 या 21 गांठ गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा चाहते है तो इस दिन दूर्वा घास चढ़ाना न भूलें।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
हरे रंग के वस्त्र पहनें
कहा जाता है कि, बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाने के अलावा, इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना भी बड़ा शुभ होता है। गणेश जी के साथ बुध ग्रह से भी सम्बंधित माना जाता है। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। वहीं अगर आपका बुध कमजोर है, तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें।
हरी वस्तुओं का दान
बुधवार के दिन किसी मंदिर में या किसी भी जरूरतमंद को हरी वस्तुओं का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। हो सके तो, इस दिन हरी वस्तुओं का दान करें। साथ ही गरीब लोगों को हरे रंग के वस्त्र, खाने-पीने की चीज या अन्य कोई उप योगी चीज दान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-दिवाली पर पुराने दीपक जलाएं या नहीं, सम या विषम संख्या में और कितने दीए जलाना है शुभ, जानिए
शमी के पत्ते चढ़ाएं
बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते भी अर्पित करें। कहा जाता है कि, इससे तनाव और मानसिक संकट दूर हो जाते हैं।
इन चीजों का लगाएं भोग
गणपति बप्पा को मोदक भी बेहद प्रिय है। पूजा के समय आप मोदक, लड्डू, पूरन पोली, मालपुआ, श्रीखंड, मखाना खीर आदि का भोग लगा सकते हैं।
