Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राखी के रंगों का भी है विशेष महत्व, जानिए अपने भाई को किस रंग की बांधें राखी

Raksha Bandhan :वास्तु-शास्त्र के अनुसार राखी बांधने का भी एक विशेष नियम होता है। अगर सही रंग और सामग्री की राखी चुनी जाए, तो यह आपके भाई के जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और तरक्की ला सकती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 16, 2025 | 06:05 PM

रक्षाबंधन (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के सबसे पवित्रों त्योहारों में से एक है। जो इस बार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार अटूट रिश्ते एवं विश्वास का त्योहार होता है।

माता-पिता के बाद भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्तों में से एक है। बचपन से लेकर जीवन भर भाई, अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है। बहन भी भाई के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना करती है।

लेकिन, क्या आप जानती हैं कि वास्तु-शास्त्र के अनुसार राखी बांधने का भी एक विशेष नियम होता है। अगर सही रंग और सामग्री की राखी चुनी जाए, तो यह आपके भाई के जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और तरक्की ला सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चढ़ाएं उनके ये 5 प्रिय भोग, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

घर की इस दिशा में लगाएंगे हनुमान जी की तस्वीर, घर में कभी नहीं आएगी नेगेटिविटी।

मनोरंजन में खोकर जिंदगी मत बिगाड़ो, राधा-राधा जप लो बदलेगी किस्मत

कर्ण ने क्यों चला दिया अपना सबसे खतरनाक अस्त्र? क्या है घटोत्कच की मौत का राज

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसी हो राखी?

राखी का रंग और उसके प्रभावों की बात करें तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर रंग एक खास ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। राखी में सही रंग का चुनाव आपके भाई के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। जैसे लाल, पीला और हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते है। इन रंगों से बनी राखी पहनने से भाई को न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, बल्कि जीवन में आने वाली रुकावटें भी दूर हो सकती है।

लाल राखी–

शक्ति, साहस और मंगल ऊर्जा बढ़ाने वाली होती है। लाल रंग की राखी भाई को साहस और आत्मविश्वास देती है।

पीली राखी–

बुध ग्रह और लक्ष्मी कृपा से जुड़ी, समृद्धि दायक होती है। पीली राखी शिक्षा और करियर में तरक्की दिलाने वाली मानी जाती है।

हरी राखी-

मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द बढ़ाती है। हरी राखी भाई के स्वास्थ्य और मानसिक शांति को बढ़ावा देती है।

सफेद राखी–

क्रोधी स्वभाव और तनाव को कम करने में सहायक होती है।

काले या भूरे रंग–

काले या भूरे रंग की राखी ना बांधे। ये रंग नकारात्मक ऊर्जा, रुकावटें और मानसिक उलझनें ला सकते हैं।

राखी के धागे की अहमियत

वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि कच्चे सूत यानी रेशमी धागे से बनी राखी भाई के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा लेकर आती हैं। प्लास्टिक या सिंथेटिक राखियों से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनमें प्राकृतिक ऊर्जा का अभाव होता हैं।

ये भी पढे़ें–जन्मदिन का केक काटते समय न करें ये काम, जानिए क्या कहता है धर्मविज्ञान

वास्तु शास्त्री मानते हैं कि बहन का संकल्प इसमें सबसे महत्वपूर्ण रक्षा कवच होता हैं। राखी बांधते समय बहन की भावना, उसकी प्रार्थना और संकल्प ही सबसे शक्तिशाली सुरक्षा कवच बनती हैं। इसलिए इस रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय वास्तु की दृष्टि से सोचें कि आप केवल एक धागा नहीं, बल्कि, अपने भाई के भाग्य को शुभ ऊर्जा से बांध रही हैं।

Which colour rakhi should you tie to your brother

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 08:27 PM

Topics:  

  • Raksha Bandhan
  • Religion News
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.