आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी की होगी कृपा, बरसेगा धन!
वैशाख पूर्णिमा की शाम यदि आप दीपक से जुड़ा एक सरल उपाय करते हैं तो आपको मनचाहा फल मिल सकता है। इस दिन घर में चार स्थानों पर दीपक जरुर जलाना चाहिए। आइए जान लें वे चार स्थान कौन से है।
- Written By: सीमा कुमारी
वैशाख पूर्णिमा पर किस स्थान दीपक जलाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vaishakh Purnima 2025: आज वैशाख पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आकाश में उदित होता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव को पूजा एवं अर्घ्य अर्पित करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और मन को शांति मिलती है।
साथ ही, यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना का भी बड़ा शुभ एवं फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि जो भी साधक इस दिन निश्छल एवं सहृदय मन से पूजा -अर्चना करता है तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन के पापों का नाश होता है। ज्योतिषयों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन दीपक से जुड़े उपाय करने से जातक को मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते है इस बारे में।
वैशाख पूर्णिमा पर किस स्थान दीपक जलाना शुभ
सम्बंधित ख़बरें
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
योगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
ज्योतिषयों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चार स्थानों पर दीपक जलाना भी बहुत ही शुभ एवं लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से न केवल भक्तों की मनवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं, बल्कि आर्थिक संकट और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
मुख्य द्वार
पूर्णिमा के दिन मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी के पास
पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना भी शुभ होता है। इस दिन तुलसी का पूजन कर उसके समीप घी का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
रसोईघर में
पूर्णिमा के दिन रसोईघर में भी दीपक जलाना शुभ होता है। हिन्दू धर्म में रसोईघर को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। वैशाख पूर्णिमा पर वहां दीपक जलाने से भोजन से जुड़ी कोई भी कमी नहीं रहती और घर में हमेशा अन्न का भंडार भरा रहता है।
घर के मंदिर में
पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में दीपक जलाना न भूलें। यह शुभ कर्म जीवन में समृद्धि और धनवृद्धि का मार्ग खोलता है।
