Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जुलाई में इस दिन शुरू हो रहा है सावन, कांवड़ यात्रा भी होगी शुरू, जानिए नियम

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कुछ खास नियम का पालन करना जरूरी होता है। 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में इन नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 01, 2025 | 04:48 PM

कांवड़ यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से सावन महीना हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। हर साल की तरह सावन महीने की शुरूआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरु हो जाती है। इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। आपको बता दें, सावन महीना में होने वाली कांवड़ यात्रा लाखों शिव भक्तों की आस्था का प्रतीक है। यह पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित।

कहते हैं कि इसमें शामिल होने से भक्तों के सभी दुखों का अंत होता है और शिव जी की कृपा मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, जो लोग इस पावन यात्रा में शामिल होते हैं, उनके और उनके परिवार के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन सभी को करना चाहिए। इससे उस यात्रा का पूरा फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते है कांवड़ यात्रा के क्या हैं नियम। इस दौरान क्या करें और क्या नहीं।

कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, सावन महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 11 जुलाई को देर रात 2 बजकर 6 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 12 जुलाई को देर रात 2 बजकर 8 मिनट पर होगा।

सम्बंधित ख़बरें

8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर

चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप

श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

पंचांग गणना के आधार पर इस साल सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी सावन के साथ यानी 11 जुलाई से होगी।

गुरुवार को है आषाढ़ी दुर्गाष्टमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

क्या है कांवड़ यात्रा के नियम जानिए

  • कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को कई नियमों का पालन करना पड़ता है। जो इस प्रकार है-
  • कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण सात्विकता रखनी चाहिए।
  • इस दौरान तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, चाहे कावड़िया हो या फिर उसरे परिवार के सदस्य।
  • कांवड़ को हमेशा शुद्ध और पवित्र रखना चाहिए, इसे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
  • अगर किसी वजह से इसे नीचे रखना पड़े, तो किसी स्वच्छ स्थान पर लकड़ी या कपड़े के ऊपर ही रखें।
  • कांवड़ को अपवित्र हाथों से नहीं छूना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य माना गया है।
  • यात्रा के दौरान मन को शांत रखना चाहिए।
  • इस दौरान वाद-विवाद या क्रोध करने से बचना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान भगवान शिव का ध्यान और भजन करते रहना चाहिए।
  • ज्यादा कांवड़ यात्री नंगे पैर ही यात्रा करते हैं, क्योंकि इसे तपस्या का एक हिस्सा माना जाता है।
  • हालांकि, यह अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार साधक को ये निर्णय लेना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान रास्ते में अन्य कांवड़ियों या किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें।
  • साधक जिस गंगाजल को लेकर चल रहे हों, उसकी पवित्रता का विशेष ध्यान दें।
    यात्रा के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखें।

 

When will the kanwar yatra start

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2025 | 04:48 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sawan Somwar 2023

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.