Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है विनायक चतुर्थी, नोट करें पूजा विधि से लेकर सबकुछ

आज 1 फरवरी 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 01, 2025 | 05:00 AM

विनायक चतुर्थी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

vinayaka chaturthi  2025: प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। विनायक चतुर्थी हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह चतुर्थी आज 1 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है।

इस दिन को देशभर में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- गणेश जयंती, माघ विनायक चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी। हिंदू धर्म में गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जयंती कब मनाई जाएगी-

सम्बंधित ख़बरें

फरवरी में कब पड़ रही है फाल्गुन चतुर्थी? जानिए सही समय और महत्व

2026 की माघी विनायक चतुर्थी की यह है सही तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त

बुधवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए, जानिए और जीवन को सुखमय बनाइए

आज विनायक चतुर्थी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, विघ्नहर्ता दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट!

कब है विनायक चतुर्थी

पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 1 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 2 फरवरी की सुबह 9 बजकर 14 मिनट समाप्त होगी।

ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी का व्रत इस बार 1 फरवरी 2025, दिन शनिवार को ही रखा जाएगा और 2 फरवरी दिन रविवार को व्रत का पारण किया जाएगा।

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

विनायक चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और गणेश जी की पूजा का संकल्प लें।

गणेश जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं, उन्हें चंदन, रोली, सिंदूर आदि से सजाएं।
गणेश जी के विभिन्न मंत्रों का जाप करें जैसे “ॐ गण गणपतये नमः”, “ॐ गं गणपतये नमः”।

गणेश जी को अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51, 108 दूर्वा अर्पित करें।

गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं इसलिए उनको मोदक का भोग अवश्य लगाएं। अंत में गणेश जी की आरती करें और लोगों को प्रसाद वितरित करें।

पूजा के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।

विनायक चतुर्थी पर क्या करें

गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करें।

गणेश जी के मंत्रों का जाप करें जैसे “ॐ गण गणपतये नमः”.

गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें ।

यदि आप व्रत रख रहे हैं तो सात्विक भोजन करें ।

जरूरतमंदों को दान करें और किसी को परेशान न करें ।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें – 

क्या न करें

विनायक चतुर्थी पर किसी की निंदा या चर्चा न करें।

किसी भी व्यक्ति से गुस्सा न करें और झूठ न बोलें ।

मांसाहार से परहेज करें और प्याज और लहसुन का भी सेवन न करें ।

अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचें।

When is vinayak chaturthi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Vinayaka Chaturthi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.