- Hindi News »
- Religion »
- When Is The Last Ekadashi Of The Year 2024
साल 2024 की अंतिम एकादशी है ‘सफला एकादशी’, क्यों है यह विशेष, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल 2024 की आखिरी एकादशी ‘सफला एकादशी’ है, जो कि इस बार 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार रखा जाएगा। ज्योतिषयों के अनुसार, एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

भगवान विष्णु,(सौ.सोशल मीडिया)
Saphala Ekadashi 2024: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल 2024 की आखिरी एकादशी ‘सफला एकादशी’ है, जो कि इस बार 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार रखा जाएगा। ज्योतिषयों के अनुसार, एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है।
हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। सफला एकादशी के नाम से ही आपको इसके महत्व का पता चल जाता है। जो भी व्यक्ति सफला एकादशी का व्रत रखता है और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसको कार्य में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में।
क्या है सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक
धर्म की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
पंचांग
सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 32 मिनट पर
चन्द्रोदय- ब्रह्म बेला 03 बजकर 48 मिनट पर
चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर
सफला एकादशी व्रत-पारण
पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी के पारण का समय 27 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 09 बजकर 20 मिनट तक है। इस मुहूर्त के दौरान एकादशी व्रत का पारण किया जा सकता है।
क्या है सफला एकादशी व्रत का महत्व
सनातन धर्म में सफला एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। इस दिन व्रत रखकर विष्णु पूजा करने से पाप मिटते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। विष्णु कृपा से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और कार्य में सफलता मिलती है। मृत्यु के बाद व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
सफला एकादशी का व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु की उपासना और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन व्रति उपवासी रहते हुए विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
When is the last ekadashi of the year 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
Apr 29, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM










