Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 जून को है रोहिणी व्रत, जैन धर्म में विशेष महत्व, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मत है कि रोहिणी व्रत पर भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा करने से व्रती को सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनचाहा वरदान भी मिलता है। इसके अलावा, घर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 19, 2025 | 06:24 PM

रोहिणी व्रत (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रोहिणी व्रत जैन धर्म में विशेष महत्व रखता है। रोहिणी व्रत जैन धर्म का प्रमुख पर्व है। जो हर महीने पड़ता है। इस तरह से साल में कुल 12 रोहिणी व्रत पड़ते हैं। इस बार जून यानी आषाढ़ महीने की ‘रोहिणी व्रत’ 24 जून, मंगलवार के दिन पड़ रहा है।

यह पर्व भगवान वासुपूज्य स्वामी को समर्पित होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रख भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा करती हैं।

धार्मिक मत है कि रोहिणी व्रत पर भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा करने से व्रती के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनचाहा वरदान भी मिलता है। इसके अलावा, घर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आषाढ़ महीने में रोहिणी व्रत कब मनाया जाएगा? आइए, रोहिणी व्रत की सही डेट और योग जानते हैं-

सम्बंधित ख़बरें

फरवरी में इस दिन है कालाष्टमी का व्रत? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Valentine’s Day 2026 पर है शनि की दृष्टि, Lovers भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

महाशिवरात्रि पर महादेव को जल चढ़ाने के बाद घर ले आएं ये 1 चीज, तिजोरी में कभी कम नहीं होगा पैसा!

महाशिवरात्रि के दिन क्यों चढ़ाते हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और भांग? अब खुला रहस्य!

कब है आषाढ़ महीने में रोहिणी व्रत

आपको बता दें, रोहिणी व्रत हर महीने पड़ता है क्योंकि यह रोहिणी नक्षत्र के उदय होने पर आधारित होता है, लेकी जून यानी कि आषाढ़ माह में पड़ने वाला रोहिणी व्रत बहुत खास माना जाता है। 2025 में जून महीने का रोहिणी व्रत 24 जून यानी कि मंगलवार के दिन पड़ रहा है।

इस दिन रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, इसलिए व्रत इसी दिन किया जाएगा। व्रत का आरंभ रोहिणी नक्षत्र के उदय होने के साथ होगा और इसका समापन अगले नक्षत्र यानी मार्गशीर्ष नक्षत्र के उदय होने पर होगा।

कुंडली में पितृदोष है, जीवन कष्टमय है, तो 25 जून आषाढ़ी अमावस्या के दिन कर लें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे शुभ योग

क्या है आषाढ़ महीने में रोहिणी व्रत 2025 शुभ मुहूर्त

रोहिणी व्रत के दिन 24 जून को रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। ऐसे में स्नान या दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 4:04 बजे से सुबह 4:44 बजे तक है जो ब्रह्म मुहूर्त का समय है।

इसके अलावा, पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:33 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना इस दिन शुभ सिद्ध होगा। वहीं, अमृत काल सुबह 10:01 बजे से 11:27 बजे तक है और इस मुहूर्त में शुभ काम की शुरुआत लाभकारी होगी।

रोहिणी व्रत के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2:18 बजे से 3:12 बजे तक है। इस दौरान किये गए शुभ कामों में आपको विजय मिल सकती है। अगर आप अभिजीत मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो शाम के लिए भी पूजा का समय गोधुली मुहूर्त में है जो शाम 6:51 बजे से 7:11 बजे तक है।

इस मुहूर्त में चंद्रमा की पूजा करना शुभ होगा। चंद्रमा के मंत्रों के जाप के साथ ही, चंद्रमा को अर्घ्य देकर रोहिणी सकट भेदन स्तोत्र का जाप करने से मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है।

क्या है रोहिणी व्रत का महत्व

रोहिणी व्रत जैन समुदाय के लिए बहुत ही महत्व रखता है। ये व्रत लगातार तीन, पांच या सात साल तक अवश्य किया जाता है। इस व्रत को महिलाएं और पुरुष दोनों ही रख सकते हैं। महिलाएं रोहिणी व्रत अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए रखती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी व्रत रखने से आत्मा के विकार दूर होते हैं। माना जाता है कि जो श्रद्धापूर्वक रोहिणी व्रत रखते हैं उनके सभी प्रकार के दुख और दरिद्रता दूर हो जाती है। घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

 

When is rohini vrat in the month of ashadh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 06:24 PM

Topics:  

  • Religion
  • Rohini Vrat
  • Rohini Vrat Importance

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.