- Hindi News »
- Religion »
- When Is Nag Diwali 2025
कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का अवसर, ‘नाग दिवाली’ के दिन शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानिए इसका महत्व
Nag Diwali Kab Hai 2025:श्रावण मास में नाग पंचमी की तरह की नाग दिवाली का दिन भी नाग देवता की पूजा के बहुत शुभ मानी जाती है। नाग दिवाली का पर्व प्रकृति, आस्था और प्रकाश से जुड़ा पर्व है।
- Written By: सीमा कुमारी

नाग दिवाली 2025 कब (सौ.सोशल मीडिया)
Nag Diwali Kyu Manate Hain : भारत विविधताओं का देश है, क्योंकि यहां के लोग विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं, अलग-अलग त्यौहार भी मनाते हैं। अगर, बात त्योहारो की करें तो हमारे देश में कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं, जो कि देवी-देवता के साथ ही प्रकृति और जीव-जंतुओं को भी समर्पित होते हैं। इन्हीं में एक है नाग देवता को समर्पित नाग दिवाली का पर्व।
आपको जानकारी के लिए बता दें, यह त्योहार मुख्य रूप से भारत के उत्तराखंड के चमोली जिले और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जैसे क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस वर्ष यह त्योहार मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को पड़ रही है। इसी तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर में नाग दिवाली कब है और इससे जुड़ी सबकुछ।
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
नाग दिवाली 2025 कब
आपको बता दें, नाग दिवाली का त्योहार देव दिवाली के ठीक 20 दिन बाद मनाया जाता है। पंचांग के मुताबिक नाग दिवाली हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व मंगलवार 25 नवंबर 2025 को पड़ रही है। इसी तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व भी है।
आखिर क्यों मनाते हैं नाग दिवाली
श्रावण मास में नाग पंचमी की तरह की नाग दिवाली का दिन भी नाग देवता की पूजा के बहुत शुभ मानी जाती है। नाग दिवाली का पर्व प्रकृति, आस्था और प्रकाश से जुड़ा पर्व है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और नाग देवता की छवि या आकृति बनाकर वंश वृद्धि, कालसर्प दोष निवारण, पारिवारिक खुशहाली आदि के लिए पूजा करते हैं।
नाग देवता की पूजा के लाभ
पौराणिक व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नागों को पाताल लोक का स्वामी माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म में नागों की पूजा का विशेष महत्व होता है।
कहा जाता है कि, नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में स्थित कालसर्प दोष भी दूर होता है।
इसके अलावा, वंश वृद्धि और पारिवारिक जीवन में खुशहाली के लिए भी लोग नाग देवता की पूजा करते हैं।
जानिए कहां मनाई जाती हैं नाग दिवाली
आपको बता दें, नाग दिवाली स्थानीय त्योहार हैं, ये देश के कुछ ही हिस्सों में मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये पर्व उत्तराखंड के चमोली में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर के बाहर दीपक जलाते हैं और रांगोली बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- मार्गशीर्ष अमावस्या के बाद आज पहली बार चंद्र का होगा दर्शन, जानिए इस ‘चंद्र कली’ दर्शन के फायदे
वहां इस दिन नागदेवता की पूजा विशेष रूप से की जाती है। नाग दिवाली के मौके पर विशेष पकवान भी बनाए जाते हैं जिनका भोग नागदेवता को लगाया जाता है। लोग इस दिन नागदेवता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगते हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा क्षेत्र में भी नाग दिवाली का त्योहार स्थानीय परंपरा के अनुरूप मनाया जाता है।
When is nag diwali 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 5 की मौत
May 26, 2026 | 08:37 AMYavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
May 26, 2026 | 08:28 AMभोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
May 26, 2026 | 08:26 AM20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
May 26, 2026 | 08:19 AMBade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 26, 2026 | 08:17 AMसाधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
May 26, 2026 | 08:15 AMनासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
May 26, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













