Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगवान शिव ने क्यों और कहां मनाई थी ‘मसान की होली’, इस साल कब मनेगी यह विशेष होली जानिए

होली का पर्व पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन ब्रज के अलावा, भगवान शिव की नगरी काशी की मसान होली का एक अलग ही महत्व है। इस साल यह होली 11 मार्च को खेली जाएगी।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 03, 2025 | 09:54 PM

मसान होली (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Masan Holi 2025: सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक होली का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। होली का पर्व पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन ब्रज के अलावा, भगवान शिव की नगरी काशी की मसान होली का एक अलग ही महत्व है। इस साल यह होली 11 मार्च को खेली जाएगी।

आपको बता दें, यह होली आम होली से बिल्कुल अलग होती है, क्योंकि इसमें चिता की भस्म से होली खेली जाती है। इसे मृत्यु पर विजय और भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह अनोखी परंपरा हर साल काशी के मणिकर्णिका घाट पर मनाई जाती है, जहां साधु-संत और शिवभक्त बड़ी श्रद्धा के साथ इस विशेष पर्व को मनाते है। आइए जानते हैं कि मसान होली कब है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

कब है मसान होली

सम्बंधित ख़बरें

समाजवादी पार्टी का होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह, अखिलेश बोले- हमारा देश सपेरों का देश

Indore Gair: इंदौर गेर में पहली बार बड़ा हादसा, रंगपंचमी की खुशियों के बीच कुचले जाने से एक की मौत, सीएम ने जताया दुख

‘रंग पंचमी’ की तिथि को लेकर कन्फ्यूज़न ख़त्म, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Nagpur News: लावा गाव में बैल रहित बंडीयों की दौड़ देखने हेतु उमड़ी भीड़, 200 वर्षों से हो रहा पारंपरिक आयोजन

इस वर्ष मसान होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव ने रंगभरी एकादशी के दिन मां पार्वती का गौना कराकर उन्हें काशी लाए थे। उस समय उन्होंने सभी के साथ गुलाल से होली खेली थी।

लेकिन भूत, प्रेत, जीव और जंतु इस पर्व को नहीं मना सके। इसके बाद, उन्होंने रंगभरी एकादशी के अगले दिन मसान की होली खेली। माना जाता है कि तभी से चिता की भस्म से मसान होली मनाने की परंपरा शुरू हुई।

कैसे मनाई जाती है मसान होली

आपको बता दें, मसान होली का आयोजन वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर होता है, जहां बड़ी संख्या में शिवभक्त और साधु-संत एकत्रित होते हैं। इस दौरान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, साथ ही भी हवन होता है और फिर चिता की भस्म से होली खेली जाती है।

इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठता है। भक्तगण एक-दूसरे को चिता की राख लगाकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते है। यह अनूठा दृश्य भक्तों के लिए अलौकिक अनुभव होता है।

जानिए मसान होली का धार्मिक महत्व

मसान होली को मृत्यु पर विजय और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, जहां मृत्यु को भी महोत्सव के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन भगवान शिव की आराधना करता है और इस होली में भाग लेता है, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

इस अनोखी होली के दौरान श्रद्धालु और साधु संत भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाते हैं और चिता की राख को अपने शरीर पर लगाकर इसे महादेव का आशीर्वाद मानते हैं।

 

When is masaan holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2025 | 09:54 PM

Topics:  

  • Holi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.