Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कार्तिगाई दीपम’ आज, जानिए किस भगवान को समर्पित है यह विशेष दिन, और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

आज कार्तिगाई दीपम का पावन उत्सव पूरे दक्षिण भारत में मनाया जाएगा। भगवान कार्तिकेय और शिव को समर्पित कार्तिगाई दीपम का पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, श्रीलंका समेत विश्व के कई तमिल बहुल देशों में धूमधाम से मनाया जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 13, 2024 | 03:19 PM

आज 'कार्तिगाई दीपम मनाई जा रही है,( सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karthigai Deepam: आज कार्तिगाई दीपम का पावन उत्सव पूरे दक्षिण भारत में मनाया जाएगा। भगवान कार्तिकेय और शिव को समर्पित कार्तिगाई दीपम का पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, श्रीलंका समेत विश्व के कई तमिल बहुल देशों में बहुत ही धूमधाम मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पुत्र कार्तिकेय की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा घर में सुख समृद्धि आती है। इस दिन दीपक जलाने का खास महत्व होता है। इस दिन तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर स्वामी मंदिर में कार्तिगाई दीपम दीपम उत्सव का भव्य आयोजन होता है जो कार्तिकाई बह्मोत्सव के नाम से प्रसिद्ध है। आइए जानें कार्तिगाई दीपम का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व-

जानिए कार्तिगाई दीपम दीपम शुभ मुहूर्त

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट

Opinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! ओपिनियन पोल में इस पार्टी को बहुमत, अभिनेता विजय बिगाड़ेंगे किसका खेल?

तमिलनाडु चुनाव: चेन्नई की सड़क पर TVK समर्थकों के लिए बिछाया गया ‘मौत का जाल’? स्टालिन सरकार पर लगा बड़ा आरोप

तमिलनाडु चुनाव: 30 साल की वफादारी का इनाम! विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार

कार्तिगाई दीपम दीपम पर्व की शुरुआत 13 दिसंबर यानी आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हो चुकी है। वहीं कार्तिगाई तिथि का समापन अगले दिन 14 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर होगा। इसलिए कार्तिगाई दीपम दीपम का पर्व आज ही मनाया जाएगा।

दीपावली की तरह मनाया जाता है कार्तिगाई दीपम उत्सव

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिगाई दीपम को तमिलनाडु में दीपावली की तरह मनाया जाता है। इस दिन तमिल हिंदू सूर्यास्त के बाद अपने घरों को विशेष रूप से सजाते हैं। वे अपने घरों की कोलम और दीपक से सजावट करते हैं, जो इस त्योहार की एक खास परंपरा है।

इसके बाद, वे भगवान शिव और उनके पुत्र भगवान मुरुगन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन विशेष प्रसाद के रूप में अडाई, वडाई, अप्पम, नेल्लू पोरी और मुत्तई पोरी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और दोनों देवताओं को अर्पित किए जाते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-   

क्या है कार्तिगाई दीपम उत्सव का महत्व

कार्तिगाई दीपम उत्सव के अवसर पर तमिलनाडु और केरल के सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन होता है। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर स्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम उत्सव का भव्य आयोजन होता है, जो कार्तिकाई बह्मोत्सव के नाम से प्रसिद्ध है।

इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अरुणाचलेश्वर मंदिर में एकत्रित होते हैं और विशाल दीपक जलाते हैं, जिन्हें महादीपम कहा जाता है। यह भगवान शिव के ज्योति रूप का प्रतीक माना जाता है, जिसका संबंध भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग से है, जिसका जिक्र शिव पुराण में किया गया है।

कार्तिगाई दीपम पर्व को मूल रूप से भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, जिसमें घर-घर में लोग दीप जलाकर नकारात्मक ऊर्जा को भगाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा एवं सुख-समृद्धि को घर में आमंत्रित करते हैं।

 

When is karthigai deepam festival celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2024 | 03:19 PM

Topics:  

  • Tamil Nadu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.