Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जून के पहले हफ्ते में है गायत्री जयंती जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन की महिमा

गायत्री जयंती का दिन छात्रों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस वर्ष गायत्री जयंती कब मनाई जायेगी।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 29, 2025 | 05:49 PM

गायत्री जयंती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वेदों की देवी माता गायत्री को समर्पित गायत्री जयंती का पावन पर्व इस वर्ष 6 जून को मनाया जाएगा। गायत्री जयंती सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व हर साल जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को  मनाई जाती है। कहते है कि इसी दिन वेद माता गायत्री का अवतरण हुआ था।

सनातन धर्म में गायत्री मंत्र सबसे पवित्र मंत्रों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार, गायत्री जयंती ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है, इसलिए गायत्री जयंती का दिन छात्रों के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष गायत्री जयंती कब मनाई जायेगी और इसकी महिमा।

सम्बंधित ख़बरें

रामायण के ये रहस्य जानकर चौंक जाएंगे, क्या सच में आज भी मौजूद हैं इनके सबूत?

श्मशान की रहस्यमयी साधिका, त्रिजटा अघोरी की कहानी का रहस्य?

किस दिन है Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami? यहां जानिए दुर्गा अष्टमी की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

नवरात्र में व्रत टूट गया या हो गई बड़ी भूल? तुरंत करें ये उपाय, नहीं लगेगा दोष

क्या है गायत्री जयंती शुभ तिथि

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 6 जून को देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि की समापन अगले दिन 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, गायत्री जयंती का पर्व 6 जून को मनाया जाएगा।

ऐसे करें गायंत्री जयंती पूजा

शास्त्रों के अनुसार, गायंत्री जयंती के दिन पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें। फिर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। उसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। फिर मां को भोग अर्पित करें।

यह भी पढ़ें-दूसरों से ये 5 चीजें लेने की गलती कतई न करें, लग जाएगी किस्मत को पनौती !

गायत्री मंत्र

ॐ भूर् भुवः स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं।

भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

गायत्री जंयती का क्या है महिमा

गायत्री मंत्र हिंदू धर्म में सबसे पवित्र मंत्रों में से एक है। धार्मिक मान्यता है कि गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस मंत्र का जाप मात्र करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक शांति मिलती है और जीवन में खुशियों का संचार होता है।

ज्योतिष बताते है कि इस मंत्र के जाप से कोई भी मनुष्य ब्रह्मा जी की कृपा पा सकता है। ईश्वर तक पहुंचने और मन की शांति पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप श्रेष्ठ और सरल उपाय माना गया है। गायत्री मंत्र का जाप नियम और विधीपूर्वक करने से शुभ परिणाम जल्द देखने को मिलते है।

 

When gayatri jayanti be celebrated this year and its glory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 05:49 PM

Topics:  

  • Gayatri Mantra
  • Goddess Lakshmi
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.