Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब से शुरू है वैशाख का महीना, जानिए इस महीने क्या करने से हो सकता भाग्योदय

वैशाख मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते है। इसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है। आइए जानते हैं कि वैशाख माह कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में क्या करना चाहिए -

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Apr 10, 2025 | 02:06 PM

वैशाख माह (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vaishakh Month 2025: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित वैशाख महीना जल्द आने वाला है। वैशाख माह हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना होता है यह महीना चैत्र माह के बाद आता है। इस बार वैशाख माह 13 अप्रैल से शुरू हो रही है।

ज्योतिषयों के अनुसार, वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है।

धार्मिक मान्यता है कि वैशाख मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते है। इसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वैशाख माह कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में क्या करना चाहिए –

सम्बंधित ख़बरें

आखिर गुरुवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए? समय रहते जान लीजिए ऐसा करने से क्या हो सकता है नुकसान

शादी तय होने में आ रही हैं बार-बार अड़चनें? 14 जनवरी से पहले कर लें ये अचूक उपाय, जल्द गूंजेगी शहनाई

मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

धन-दौलत चाहते हैं तो षटतिला एकादशी के दिन क्या करें? तुलसी का कौन सा उपाय बरसाएगा धन जानिए

कब से शुरू हो रहा है वैशाख माह

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 5:52 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समाप्ति 14 अप्रैल को सुबह 8:25 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 13 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत होगी।

क्या करना शुभ होता है वैशाख माह

वैशाख महीने में राहगीरों को जल पिलाना और प्याऊ लगवाना बहुत पुण्यदायी माना गया है। वैशाख महीने में पशु-पक्षियों को दाना-पानी रखना भी शुभ माना जाता है। साथ ही, इस महीने में जल का दान महादान माना गया है।

वैशाख के महीने में इन कार्यों को करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वैशाख महीने में फल का दान भी करना चाहिए। इसके अलावा, वैशाख मास में जूते-चप्पल, छाते, मटके, शरबत का दान भी करना चाहिए।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

वैशाख माह का संबंध विशाखा नक्षत्र से माना गया है, इसलिए इस महीने को वैशाख के नाम से जानते हैं। वैशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति देव हैं, यही वजह है इस महीने में स्नान-दान, व्रत और पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना गया है धार्मिक मान्यता है वैशाख महीने में दान पुण्य करने का विशेष लाभ मिलता है।

When does the month of vaishakh start

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2025 | 02:06 PM

Topics:  

  • Lord Vishnu
  • Religion
  • Vaishakh Month

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.