मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
Mauni Amavasya Remedies:मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार दान करने से पितृ दोष शांत होता है और रुके हुए काम बनते हैं। जानिए किस राशि को क्या दान करना चाहिए और इसका धार्मिक महत्व।
- Written By: सीमा कुमारी
मौनी अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Mauni Amavasya 2026 Daan: 18 जनवरी 2026 को साल की पहली अमावस्या मनाई जाएगी। जिसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। यह शुभ एवं पावन तिथि पूर्णतया देव अधिदेव भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जाती है।
साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने की ख़ास परंपरा भी है। हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और साधकों को पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान शिव का अभिषेक करना बड़ा फलदायक
ज्योतिष कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव एवं विष्णु जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। पूजा के समय भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
कहते है, अभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। इस दिन दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें
मौनी अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार दान
मेष राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
वृषभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन साबुत मूंग, मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करें।
कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
सिंह राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पूजा के बाद गेहूं और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
कन्या राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी का दान करें और गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चावल, नमक, आलू, घी आदि चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन गेहूं, लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करें।
धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन बेसन, चने की दाल, मकई आदि चीजों का दान करें।
ये भी पढ़ें-मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला महीना? जानें करियर और रिश्तों का हाल
मकर राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, काला कंबल और उड़द की दाल का दान करें।
कुंभ राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल, दवा और धन का दान करें।
मीन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पीले रंग के कपड़े, चने की दाल, बेसन के लड्डू का दान करें।
