Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, जानें आपके लिए क्या रहेगा सबसे शुभ

Janmashtami Daan: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
Janmashtami Rashi Anusar Daan
भगवान श्रीकृष्ण (सौ.AI)
Published on
Updated on

Janmashtami Rashi Anusar Daan : भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता हैं। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए सबसे शुभ एवं फलदायी बताया गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बाल गोपाल की पूजा- अर्चना के साथ दान-पुण्य करने का भी खास महत्व है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जन्माष्टमी पर व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करता है, तो कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की खास कृपा से जीवन में आ रहे सारे संकट दूर होते हैं।

जन्माष्टमी पर अपनी राशि अनुसार क्या दान करें?

मेष राशि : लाल वस्त्र, गुड़ या तांबे के बर्तन

मेष राशि वाले जातकों को जन्माष्टमी के दिन लाल वस्त्र, गुड़ या तांबे के बर्तन का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं का दान करने से करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : सफ़ेद चीजों का दान

जन्माष्टमी के दिन वृष राशि के जातकों को सफ़ेद चीजों में मिश्री-माखन, दही या सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इस चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

मिथुन राशि: हरी सब्जियां

मिथुन राशि के जातकों को जन्माष्टमी वाले दिन हरी सब्जियां, फल, मूंग की दाल या तुलसी के पौधे का दान करना चाहिए। कहते है हरी वस्तुओं का दान करने से व्यापार में उन्नति और बुद्धि का विकास होता है।

कर्क राशि : दूध, चावल, चांदी का दान

कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी वाले दिन दूध, चावल, चांदी की कोई वस्तु या सफेद फूल का दान करें। इससे मानसिक तनाव कम होगा और घर में शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि: अनाज का दान

जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के जातक गेहूं, केसर, लाल फल या पीला वस्त्र का दान करें। सूर्य देव को प्रसन्न करने और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए गेहूं या धार्मिक पुस्तकों का दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा।

कन्या राशि : धार्मिक किताबें का दान

जन्माष्टमी के दिन धार्मिक किताबें का दान करना कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत खास माना जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री या गाय को हरा चारा खिलाने से अटके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे।

तुला राशि: इत्र या माखन का दान

तुला राशि वाले जातको जन्माष्टमी पर मंदिर में इत्र या माखन का दान करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि: गुड़ का दान

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर लाल वस्तुओं और गुड़ का दान करना शुभ हो सकता है। ऐसा करने से पुरानी बीमारियों और आर्थिक संकटों से राहत मिलती है।

धनु राशि: पीले रंग की वस्तु का दान

धनु राशि वाले जन्माष्टमी पर पीले रंग की खाद्य सामग्री का दान करें। इससे ज्ञान और समृद्धि बढ़ती है।

मकर राशि: काले तिल का दान

मकर राशि वाले को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गरीबों को भोजन या काले तिल का दान करना चाहिए ।

कुंभ राशि: छाता या वस्त्र दान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि के जातक का जरूरतमंदों को छाता या वस्त्र दान करें व्यापारिक नुकसान से मुक्ति मिलेगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि : दूध, पीला कपड़ा

मीन राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन केसरिया दूध, पीला कपड़ा, धार्मिक पुस्तकें या फल का दान करें। जन्माष्टमी की रात मंदिर में केसरिया दूध का भोग लगाकर दान करने से परिवार में प्रेम बढ़ता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।कुंभ राशि: छाता या वस्त्र दान

Janmashtami Rashi Anusar Daan
Janmashtami 2026: लड्डू गोपाल की पूजा में ये बातें हैं बेहद खास, झूले की दिशा से भोग तक जान लें सही नियम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com