होली खेले हुए कपड़ों का क्या करें, ज़रूर जानिए, कहीं देर ना हो जाए
होली खेलने के बाद रंगों से सने कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। कहा जाता है कि रंगों से सने कपड़ों को पहनने से जीवन में नेगेटिविटी आती हैं। इसलिए होली के बाद भी इन कपड़ों को दोबारा धोकर भी नहीं पहनना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
होली खेले हुए कपड़ों का क्या करना चाहिए जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Holi 2025: 14 मार्च 2025 को रंगों का त्यौहार होली पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। होली का त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में उमंग और उत्साह लेकर आता है। कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस दिन को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग सभी होली के आने का इंतज़ार करते हैं।
होली के दिन रंग और गुलाल से खेलने का अपना विशेष महत्व है। इसके बिना होली अधूरी मानी जाती है। इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि, होली खेलने में जिन कपड़ों को पहना गया था। उन कपड़ों का क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में –
होली खेले हुए कपड़ों का क्या करना चाहिए जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
दोबारा न पहनें
होली खेलने के बाद रंगों से सने कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। कहा जाता है कि रंगों से सने कपड़ों को पहनने से जीवन में नेगेटिविटी आती हैं। इसलिए होली के बाद भी इन कपड़ों को दोबारा धोकर भी नहीं पहनना चाहिए।
कपड़ों का करें दान
आप जिस भी कपड़े में होली खेले हुए हैं। उसे दान कर दें। घर में उस कपड़े को रखना नहीं चाहिए। इससे अशुभता का संचार होता है और जातक को ग्रहदोष भी लगता है। साथ ही दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होली खेले हुए कपड़ों को फेंकना भी नहीं चाहिए।
शाम से पहले करें दान
ज्योतिष के अनुसार, होली खेले हुए कपड़ों को शाम होने से पहले ही दान कर देना चाहिए। दान करने से पहले कपड़ों को अच्छे से धोना चाहिए ताकि उनमें से पूरा रंग निकल जाए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
कपड़ों को धोकर ही करें दान
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, होली के रंगों में नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए होली खेलने के बाद अपने कपड़ों को धोकर ही दान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के रंगों का ग्रहों पर भी प्रभाव पड़ता है। धोए हुए कपड़े दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
