Hartalika Teej 2025: जान लीजिए हरतालिका तीज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Hartalika Teej Vrat Niyam: सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के द्वारा हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इस तीज व्रत के दौरान कई बातों का ध्यान देना जरूरी होता है नहीं तो आपकी पूजा निष्फल हो सकती है।
हरतालिका तीज व्रत, हरतालिका तीज व्रत नियम
हरतालिका तीज व्रत नियम (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hartalika Teej Vrat 2025: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का महत्व होता है। आने वाले 26 अगस्त को सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के द्वारा हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा। इस व्रत के दौरान सभी महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखती है। व्रत के दौरान कुछ भी खाना और पीना भी वर्जित होता है। कहा जाता है कि, हरतालिका तीज व्रत, सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती है और कुंवारी कन्याएं अच्छा पति पाने के लिए हरतालिका तीज व्रत रखती है। इस व्रत की महिमा और महत्व काफी है जिसे रखने से व्रती की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

हरतालिका तीज व्रत के दौरान महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसमें यह देखना है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं...

क्या करना चाहिए

हरतालिका तीज व्रत के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है इसमें कई बातें आ जाती है।

  • अपने घर में एक पवित्र स्थान पर पूजा की जगह तैयार करें। वहां साफ-सफाई करें और कुछ फूल, दीपक, और नैवेद्य रखें।
  • व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर अच्छे से स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। साफ-सुथरा रहना इस दिन की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
  • इस तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इसलिए पूजा विधि-विधान के साथ करें।
  • इस तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत अवश्य रखें।
  • हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग का अभिषेक अवश्य करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • हरतालिका तीज के दिन पूजा के दौरान कथा जरूर पढ़नी चाहिए।
  • तीज व्रत के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है आपको दान करना चाहिए।
  • इसके लिए तीज व्रत का दिन बेहद उत्तम माना जाता है। इस व्रत के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार विशेष रूप से करें। यह व्रत सुहागिन महिलाओं का सौभाग्य का कारक माना जाता है।
  • इस दिन किसी भी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान जरूर भेंट करना चाहिए।

हरतालिका तीज व्रत के दिन ये बातें रहेगी वर्जित

हरतालिका तीज व्रत के दौरान कई चीजों को करने की मनाही होती है। आप भूलकर भी इन चीजों को न करें जो आपके लिए सही नहीं है...

  • हरतालिका तीज के दिन आप मांस और मदिरा का सेवन बिल्कुल ना करें यह वर्जित माना जाता है।
  • इसके अलावा हरतालिका तीज के दिन झूठ न बोलें।
  • इस दिन गुस्सा करने से बचना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन किसी भी जातक को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
  • इस दिन अपना मन शांत रखें और नकारात्मक विचारों का दूर रहें।
  • हरतालिका तीज के दिन लोहे और काले रंग के वस्त्र भूलकर भी न खरीदें।
  • हरतालिका तीज के दिन नाखुन और बाल कटवाने से बचना चाहिए।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com