Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छोड़ सकती हैं माता लक्ष्मी आपका घर, इन वस्तुओं का दान भूलकर भी न करें

धनतेरस और दीपावली की शाम कुछ चीजों को भूलकर भी किसी को ना दें। अगर आप इन चीजों को किसी को देते हैं तो आपके घर की बरकत चली जाती है और माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं क्योंकि इन चीजों का सीधा संबंध माता लक्ष्मी से है। जब आप धनतेरस पर इन चीजों को देंगे तो उनके साथ माता लक्ष्मी भी साथ चली जाती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 29, 2024 | 03:06 PM

दिवाली के दिन इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

Follow Us
Close
Follow Us:

Diwali 2024:31 अक्टूबर,गुरुवार को दिवाली का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। दीपावली का पर्व दान और उदारता की भावना को बढ़ावा देता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को उपहार व मिठाईयां देते हैं, जो लोगों के बीच प्रेम भाव को भी बढ़ाता है।

ऐसे में दिवाली के दिन भी लोग कई चीजें दान करते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका दान दिवाली के मौके पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपावली के दिन हमें किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए।

जानिए दिवाली के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा

Diljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू

Bengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार

RCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

तेल और घी

ज्योतिषयों के अनुसार, दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से बचना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का दान अशुभ माना जाता है। जैसे कि तेल और घी।

लोहे की वस्तुएं

कहा जाता है कि दिवाली के दिन लोहे से बनी चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए। लोहे की वस्तुएं दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं, इसलिए इन चीजों का भी दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

काले रंग की वस्तुएं

दिवाली के दिन काली वस्तुओं का भी दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि काले रंग की वस्तुएं नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती हैं।

टूटी हुई वस्तुएं

टूटी हुई वस्तुएं असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। ऐसे में दिवाली के दिन इनका भी दान न करें।

किसी को न दें धन उधार

ज्योतिषयों की माने तो, दिवाली की शाम माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा अर्चना की जाती है इसलिए इस दिन किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिए। शाम की पूजा के समय माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है इसलिए घर का मेन गेट खोलकर रखा जाता है। लेकिन अगर आप शाम के समय किसी को उधार धन देते हैं तो धन के साथ माता लक्ष्मी भी चली जाती हैं।

किसी को न दें चीनी

धनतेरस और दिवाली की शाम का भूलकर किसी को चीनी नहीं देनी चाहिए, चीनी का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गन्ना माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और गन्ने से ही चीनी बनाई जाती है। ऐसे में मान्यता है कि धनतेरस व दिवाली की शाम किसी को भी चीनी नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और धन धान्य में कमी आती है।

किसी को ना दें नमक

दिवाली के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए। यह रिश्तों में दरार पैदा करने की वजह बन सकता है।

 

What things should not be donated on diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 03:06 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.