विवाह पंचमी के दिन करें इन वस्तुओं का दान
Vivah Panchami 2024:विवाह पंचमी हिंदू धर्म का एक मुख्य पर्व है। जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम और माता सीता ने विवाह बंधन में बंधे थे। इसलिए इस दिन को विवाह के पावन बंधन का प्रतीक माना जाता है।
भगवान राम और माता सीता के प्रेम और समर्पण का प्रतीक होने के कारण विवाह पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता सीता और श्री राम के निमित्त दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
इस दिन इन चीजें का दान करना बड़ा शुभ
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मंगलसूत्र आदि दान करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
कहते है, गरीबों को कपड़े दान करने से पुण्य मिलता है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और सुख-शांति रहती है।
इस दिन फल दान करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मन प्रसन्न रहता है।
गाय का दूध दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
जानिए दान करने से मिलते हैं ये लाभ
विवाह पंचमी के दिन दान करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और विवाह के योग बनते है।
कहा जाता है कि इस मौके पर दान करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और सफल होता है।
दान करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ें-घर के अहाते में कहां लगाएं पपीते का पेड़, गलत जगह देगा बड़ी परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु-विज्ञान
विवाह पंचमी पर दान का बड़ा है महत्व
विवाह पंचमी के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी का पूजन करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। रामचरितमानस का पाठ करने से मन शांत होता है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और माता सीता को सुहाग का सामान अर्पित करने से विवाह के योग बनते हैं।
ज्योतिष बताते हैं कि दान करते समय मन में किसी प्रकार का लोभ या दिखावा नहीं होना चाहिए और शुद्ध मन से दान करना चाहिए। विवाह पंचमी के दिन दान करने से न केवल आपका पुण्य बढ़ेगा, बल्कि आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय हो जाएगा।