नवरात्र व्रत किन चीजों के सेवन से हो सकता है खंडित, जानें क्या खाएं और क्या नहीं
नौ दिवसीय का महापर्व नवरात्रि बस कुछ ही दिनो में शुरू होने वाला है। इन दिनो में मां देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग अवतारों की पूजा करने से लेकर नौ दिन के व्रत रखते है। क्योंकि इन नौ दिनों में कई नियम होते हैं जिनका पालन करना चाहिए। खासतौर से खाने-पीने पर। कई ऐसे फूड आइटम्स हैं जिनका सेवन नवरात्रि के दौरान नहीं करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
नवरात्र व्रत के खानपान के नियम के बारे में जानें(सो.सोशल मीडिया)
Navratri 2024: 3 अक्टूबर से महापर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, जिसमे मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान भक्तगण माता रानी की असीम कृपा पाने के लिए माता की चौकी सजाते है और व्रत भी रखते है। मान्यता है कि,ऐसा करने से भक्तों पर माता रानी प्रसन्न होती हैं और मनवांछित फल देती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में उपवास रखने से जातक को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। लेकिन व्रत के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाता है, जिससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। इसी कड़ी में आइए नवरात्रि के व्रत नियमों के बारे में जानते हैं।
इन वस्तुओं का करें सेवन
सम्बंधित ख़बरें
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा
- ज्योतिषयों के अनुसार, शारदीय नवरात्र में सुबह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। दिनभर व्रत रखें। व्रत के समय समा के चावल की खीर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसकी खिचड़ी भी बनाई जा सकती है।
- व्रत थाली में साबूदाना भी शामिल कर सकते है। साबूदाने की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आलू और साबूदाने की सब्जी, मूंगफली, आलू के चिप्स भी व्रत थाली में शामिल कर सकते हैं।
- व्रत के लिए कुट्टू के आटे की रोटी भी बना सकते हैं। साथ ही थाली में फल, दूध और दही को शामिल किया जा सकता है।
- नवरात्रि के दिनों में घर में प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं रख रहें हैं, तब भी घर में इसका सेवन न करें।
- पैराणिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा घरों में भ्रमण करती हैं, तो घर को खाली न छोड़े। हमेशा घर में उजाला व रौनक बनाएं रखें, इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।
- व्रत के भोजन में साधारण नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- इसके अलावा, गेहूं और चावल भी नहीं खाना चाहिए।
- सनातन धर्म में मांस और मदिरा के सेवन की मनाही है। तो ऐसे में शारदीय नवरात्र व्रत के दौरान इन चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
एक बात का विशेष ध्यान रखें कि इन चीजों का सेवन करने से पहले मां दुर्गा को भोग लगाएं। इसके बाद सेवन करें। भोग लगाते समय निम्न मंत्र का जप करें। माना जाता है कि मंत्र जप के बिना मां दुर्गा भोग स्वीकार नहीं करती हैं।
भोग मंत्र
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
