धनतेरस के दिन नमक की खरीददारी का महत्व
Dhanteras 2024: धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन कुबेर भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
ज्योतिषयों की मानें तो, धनतेरस के दिन से दीपावली के रोशनी के त्योहार की शुरुआत होती है। कहते है इस दिन सोना, चांदी, विभिन्न शुभ धातुओं जैसे पीतल, तांबा आदि के बर्तन, धनिया, झाड़ू, गोमती चक्र आदि खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं है कि इस दिन नमक भी खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते है धनतेरस के दिन नमक खरीदना क्यों शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन नमक की खरीददारी का क्या है महत्व
धनतेरस के अवसर पर नमक की खरीददारी को ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना जाता है। इसे शनि ग्रह के प्रभाव से संबंधित माना जाता है, और इस दिन नमक खरीदने से शनि के नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
इसके अतिरिक्त, नमक के माध्यम से राहु और केतु के प्रभावों को भी कम किया जा सकता है, जिससे जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती है।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, धनतेरस के दिन नमक खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नमक को पवित्रता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
यह मान्यता है कि इस दिन नमक खरीदने से घर में धन की वृद्धि होती है और दरिद्रता का नाश होता है। कहा जाता है कि, जैसे नमक भोजन में स्वाद बढ़ाता है, वैसे ही यह जीवन में सुख, शांति और आनंद का संचार करता है।
आखिर नमक को शुभ क्यों माना जाता है
दरिद्रता से दूर करता है
कहा जाता है कि, धनतेरस पर नमक खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है। लक्ष्मी माता की कृपा से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
स्वास्थ्य के लाभ
नमक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख
मिलता है।
पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करता है
ज्योतिष बताते है कि, नमक को घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। धनतेरस पर इसे खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो परिवार के लिए शुभ होता है।