Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब है महालया, जानिए नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन की तिथि और इसका महत्व

बंगाली समुदायों में महालया का बड़ा महत्व है। महालया खासतौर पर बंगाल में मनाई जानी वाली एक खास त्योहार है। महालया की सर्व पितृ अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन को महालया अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन से पितृ पक्ष का समापन होता है और दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Sep 26, 2024 | 06:57 AM

इस साल इस दिन है महालया क्या है महालया जानिए नवरात्र में मां दुर्गा के आगमन की तिथि और इसका महत्व

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahalaya 2024: सनातन धर्म में दुर्गा पूजा का उत्सव बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये पर्व महालया से शुरू होता है। इस वर्ष महालया 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें, महालया खासतौर पर बंगाल में मनाई जाती है। महालया की सर्व पितृ अमावस्या के दिन मनाई जाती है।

इस दिन को महालया अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन से पितृपक्ष का समापन होता है और दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्र में महालया कब मनाया जाएगा और इसका क्या धार्मिक महत्व है।

इस दिन है महालया

सम्बंधित ख़बरें

क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र

चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा

महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह

आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा

हर साल आश्विन माह की कृष्ण अमावस्या तिथि, जो पितृपक्ष का आखिरी दिन भी होता है, उसी दिन महालया मनाया जाता है। ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष का आखिरी दिन बुधवार, 2 अक्टूबर को है। इसलिए महालया भी 2 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

क्या होता है महालया

ज्योतिषियों के अनुसार, महालया दो शब्दों से मिलकर बना है। ये संस्कृत का शब्द है। महालया महा और आलया दो शब्दों से मिलकर बना है। महा का अर्थ होता है निवास और आलय का अर्थ देवी का स्थान है।

जिसका अर्थ हुआ देवी का महान निवास। महालया के दिन ही मां देवी शिवलोक से धरती लोक पर आती हैं। ऐसी मान्यता है कि महालया के दिन पितरों की विदाई होती है और मां दुर्गा का आगमन होता है।

शास्त्रों के अनुसार, महालया के दिन ही मां अपने परिवार से विदा लेकर धरती पर आती हैं। इसी दिन मां की मूर्ति की आंख तैयार की जाती है। इस दिन मां दुर्गा की मूर्ति पूरी हो जाती है। इस दिन बंगाल में महालया सुना जाता है। जिसमें देवी के गीत और रवीन्द्रनाथ संगीत गाया जाता है।

महालया का क्या है महत्व

महालया का पर्व बंगाल के लोगों के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है। ये पर्व ब्रह्म मुहूर्त में सुना जाता है। महालया के दिन से ही बंगाल में दुर्गा पूजा का उत्साह देखने को मिलता है। महालया के दिन ब्रह्माण भोजन और दान आदि किए जाते हैं।

इस दिन अपने सारे पितरों का तर्पण किया जाता है। इस दिन पूर्वज का तर्पण करने से परिवार पर पितृ की कृपा हमेशा बनी रहती है। मां दुर्गा की उत्पति ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर ने राक्षस राजा महिषासुर को हराने के लिए किया था। तब से ही नवरात्रि के समय में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

What is mahalaya know the date of arrival of maa durga in navratri and its significanc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2024 | 06:56 AM

Topics:  

  • Navratri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.