अगर घर में रख रहे हों लकड़ी का मंदिर, तो इसकी स्थापना और दिशा से जुड़े नियम जान लें, वरना माता लक्ष्मी की नहीं मिलेगी कृपा
लकड़ी का मंदिर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है। खासकर अगर यह सही प्रकार की लकड़ी से बना हो और उचित दिशा में रखा जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्या है लकड़ी का मंदिर और उसकी महत्ता ( सौ.सोशल मीडिया )
Vastu Tips : आपने देखा होगा कि कई घरों में लकड़ी का मंदिर होता है। समय के बदलने के साथ ही घर में लकड़ी का मंदिर रखने का चलन काफी बढ़ गया है। इसकी एक वजह यह भी है कि घरों में स्पेस कम होता है। जिसके कारण लोग घरों में लकड़ी का मंदिर रखना पसंद करते हैं।
लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि इसे सही दिशा और नियमों के अनुसार नहीं रखा जाए तो घर की सुख-शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में लकड़ी का मंदिर स्थापित करते समय वास्तुशास्त्र की किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
क्या है लकड़ी का मंदिर और उसकी महत्ता :
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant Vastu Tips: घर में तुलसी है तो सावधान; भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना पौधा जल्दी सूख सकता है
करियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
Vastu Tips: वास्तु का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज ही बदल देंगे अपने घर का मुख्य द्वार
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
लकड़ी का मंदिर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है। खासकर अगर यह सही प्रकार की लकड़ी से बना हो और उचित दिशा में रखा जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, शीशम या सागौन की लकड़ी से बना मंदिर सबसे शुभ माना जाता है। हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि लकड़ी में दीमक न लगी हो, क्योंकि यह नकारात्मकता को जन्म दे सकती है।
किस दिशा में रखना लकड़ी के मंदिर शुभ
लकड़ी का मंदिर हमेशा घर की पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इससे पूजा के समय व्यक्ति की पीठ पश्चिम दिशा में होती है, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। अगर किसी कारणवश मंदिर को पूर्व दिशा में नहीं रखा जा सकता, तो उत्तर दिशा में भी इसे स्थापित किया जा सकता है।
यह भी शुभ फल देने वाली दिशा मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
मंदिर स्थापना का शुभ समय
अगर आप अपने घर में लकड़ी का मंदिर स्थापित करना चाहते हैं, तो इसे सोमवार, बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार को ही करें। ये चारों दिन शुभ माने जाते हैं और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
ये सभी जानते हैं कि घर में लकड़ी का मंदिर रखने से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, लेकिन इसके लिए वास्तु नियमों का पालन करना आवश्यक है। सही दिशा, साफ-सफाई और नियमों के अनुसार पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने घर को शुभता से भर सकते हैं और देवी-देवताओं की कृपा पा सकते हैं।
दीवार पर न टांगे लकड़ी का मंदिर
कई लोग घर में ज्यादा स्पेस न होने पर लकड़ी के मंदिर को दीवार पर लटका देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर की दीवार पर मंदिर टांगने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। इसलिए प्रयास करें कि मंदिर को दीवार पर न टांग कर घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि घर में अधिक स्पेस नहीं है, तो आप छोटा मंदिर भी रख सकते हैं।
