Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगर आप भी करते हैं मंगलवार का व्रत तो यहां जान लीजिए क्या खाएं और क्या नहीं

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा सच्चे एवं निश्छल मन से करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी मंगलवार व्रत करना चाहते हैं, तो खानपान के नियम का पालन जरूर करें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 22, 2024 | 12:44 AM

मंगलवार व्रत के नियम

Follow Us
Follow Us:

हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समार्पित है। मंगलवार के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समार्पित है। धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा सच्चे एवं निश्छल मन से करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

साथ ही जीवन में आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी मंगलवार व्रत करना चाहते हैं, तो खानपान के नियम का पालन जरूर करें। ऐसे में आइए जानते में मंगलवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

व्रत का आरंभ कब से करें

सम्बंधित ख़बरें

Chaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!

Vijay संग Trisha Krishnan ने गुपचुप कर ली सगाई? अंगूठी और गले में पेंडेंट देखकर फैंस ने शुरू की अटकलें

Ikka OTT Release: 2 दिग्गज सितारे, 1 जबरदस्त टक्कर! 29 साल बाद फिर भिड़ेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना

यदि आप रखना चाहते हैं मंगलवार का व्रत तो इसका आरंभ किसी भी महीने के शुक्‍ल पक्ष के पहले मंगलवार से करना सबसे अच्‍छा माना जाता है। यदि मन में कोई मनोकामना लेकर आप यह व्रत शुरू करना चाहते हैं तो 21 या 45 मंगलवार व्रत करने का संकल्‍प लेना चाहिए।

ऐसा करने से आपके मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। 21 या 45 मंगल व्रत करने के बाद आपको उद्यापन करना चाहिए। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने के साथ ही दान पुण्‍य भी करना चाहिए।

इन चीजों का सेवन

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, मंगलवार व्रत में दूध, दही और फल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टे के आटे की पूरी को पूजा थाली में शामिल किया जा सकता है।

हनुमान जी के भोग के लिए हलवा और खीर भी बना सकते हैं। व्रत का पारण करने के बाद बेसन के लड्डू भी खा सकते हैं, क्योंकि लड्डू प्रुभ को प्रिय है।

हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग

माना जाता है कि, हनुमान जी को गुड़ और चने प्रिय है। इन चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर समस्या को हर लेते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि, बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करने से हर महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व अपने ऊपर ले लेते हैं। प्रभु को पान का बीड़ा अर्पित करना शुभ माना जाता है।

जानिए मंगलवार व्रत मिलने वाले लाभ

ज्योतिषयों के अनुसार, मंगलवार व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
जातक और उसके परिवार को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

कहते है, विधिपूर्वक व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भूत-प्रेत और नकारत्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

व्रत का उद्यापन करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। जीवन में शक्ति और सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलती है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

What are the rules of tuesday fast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 12:44 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.