घर में शिवलिंग रखने के नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: शिव भक्तों का महापर्व महाशिवरात्रि जल्द आने वाला है। साल 2025 में महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। सनातन धर्म महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। दरअसल, इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था।
महाशिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ घर में शिवलिंग की स्थापना करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग में जल और दूध चढ़ाने से व्यक्ति को हर तरह के कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और धन धान्य की प्राप्ति होती है।
कई बार अनजाने में शिवलिंग संबंधी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में अशुभ फल डालते हैं। ऐसे में आइए जानते है घर में शिवलिंग स्थापित करते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए।
क्या है घर में शिवलिंग रखने के नियम :
1. अगर आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो नर्मदेश्वर तट पर पाए जाने वाले शिवलिंग पूजा घर में स्थापित करें। ऐसा करने से महादेव तुरंत प्रसन्न होते हैं और जीवन में सफलता का वरदान देते हैं।
2. यदि नर्मदेश्वर शिवलिंग आपको नहीं मिल पाता है तो आप पारद का शिवलिंग घर में स्थापित कर सकते हैं। यह दो प्रकार के शिवलिंग को घर में रखने का विधान शास्त्रों में बताया गया है इसी के साथ इनकी पूर्ण विधि विधान से स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
3. घर में शिवलिंग स्थापित करने जा रहे हैं तो इसकी दिशा ईशान कोण (उत्तर पूर्व) सनिश्चित करें। इसके अलावा अन्य किसी दिशा में शिवलिंग को न स्थापित करें। इसी के साध जहां शिवलिंग का अर्धचंद्र होता है उसका मुख हमेशा उत्तर की ओर हाना चाहिए।
4. मान्यता है कि शिवलिंग की ओर हमेशा एक नंदि को भी स्थापित करें। शिवलिंग के समाने हमेशा भोलेबाबा की सवारी नंदि जी का मुख होता है। घर में शिवलिंग की स्थापना कर रहे हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
5. घर में रखे शिवलिंग के ऊपर निरंतर जल का प्रवाह होना चाहिए इस के लिए आप शिवलिंग के ऊपर पानी से भरा एक कलश रखें और नीचे से उसमें जल के प्रवाह के लिए छोटा सा छेद कर दे जिससे निरंतर जलाभिषेक होता रहे।
6. शास्त्रों के अनुसार पूजा विधि में शिवलिंग पर कभी भी तुलसी, लांल रंगोली और केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए।
7. घर में यदि शिवलिंग स्थापित किया है तो नित्य पूजा करें और इसी के साथ रोज जल चढ़ाएं। यदि आप शिवलिंग को घर में स्थापित करने के बाद उस पर नित्य जलाभिषेक नहीं करते हैं तो इसका दिष्परिणाम आपको भोगना पड़ सकता है।
8. जहां आपने भोलेबाबा का शिवलिंग स्थापित किया है उसके आस पास साफ-सफाई का अवश्य ध्यान रखें।
9. शिवलिंग को घर में रखने से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण नियम ये भी जान लीजिए की घर में ज्याद बड़े आकार का शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। आप लगभग 4-6 इंज तक का शिवलिंग ही घर में स्थापित करें।