Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन रंगों के वस्त्र, माता रानी की बरसेगी कृपा, जानिए किस दिन पहनें कौन सा रंग

जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की समर्पित शारदीय नवरात्रि जल्द आने वाली है।नवरात्रि में रंगों का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि, इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते है। अगर नवरात्रि में मां की कृपा चाहिए तो इन रंगों के कपड़े पहन कर ही पूजा करें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Sep 24, 2024 | 08:00 PM

नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन रंगों के वस्त्र, माता रानी की बरसेगी कृपा, जानिए किस दिन पहने कौन सा रंग

Follow Us
Close
Follow Us:

Shardiya Navratri 2024: आदिशक्ति मां भवानी को समर्पित ‘शारदीय नवरात्रि’ का महापर्व इस साल 3 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो रही है वहीं, 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी के दिन समाप्त होगी। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है।

इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि, इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते है। अगर नवरात्रि में मां की कृपा चाहिए तो इन रंगों के कपड़े पहन कर ही पूजा करें। आइए जानें इन रंगों के बारे में –

नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग

सम्बंधित ख़बरें

क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र

चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा

महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह

आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ‘मां शैलपुत्री’की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग अधिक किया जाता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग

नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के आध्यात्मिक ज्ञान स्वरूप ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन भूरा रंग

तीसरे दिन आपको ग्रे, यानी भूरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। यह दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है, जो अपने माथे पर अर्धचंद्र रखती हैं।

नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग

चौथा दिन देवी खुशमांडा को समर्पित है। चमक, खुशी और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस दिन नारंगी रंग पहनना चाहिए।

नवरात्रि के पांचवें दिन सफेद रंग

नवरात्रि का पांचवां दिन ‘स्कंदमाता’ का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नवरात्रि के छठे दिन लाल रंग

नवरात्रि के छठे दिन मां ‘कात्यायनी’ की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रृंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियां पसंद करती हैं।

नवरात्रि के सातवें दिन नीला रंग

नवरात्रि के सातवें दिन ‘कालरात्रि’ की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नवरात्रि के नौवे दिन बैंगनी या जामुनी रंग

नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें।

Wear clothes of these colors for 9 days of navratri mata rani will shower her blessings know which color to wear on which day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 08:00 PM

Topics:  

  • Navratri
  • Shardiya Navratri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.