Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करवा चौथ को अपनी राशि के अनुसार पहनें साड़ी, फलित होगी आपकी पूजा

Karwa Chauth: मान्यता है कि करवा चौथ के दिन यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े और आभूषण धारण करती हैं, तो उन्हें व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है। जानिए राशि के अनुसार कौन सा रंग शुभ है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Oct 04, 2025 | 07:20 PM

अपनी राशि अनुसार करवा चौथ पर पहने शुभ रंग (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karwa Chauth 2025 Saree According To Zodiac Sign: हर साल की तरह इस बार भी सुहागन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला है। जैसा कि आप जानते है कि, इस त्योहार की तैयारियां महिलाएं नवरात्रि के बाद शुरू कर देती है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस बार यह व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं, जो सूर्योदय से शुरू होकर रात को चंद्रमा के दर्शन और पति के हाथ से जल ग्रहण करने पर पूर्ण होता है।

ज्योतिष-शास्त्र में मान्यता है कि करवा चौथ के दिन यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े और आभूषण धारण करती हैं, तो उन्हें व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है। प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग रंग शुभ माने जाते हैं, जो जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य लेकर आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार करवा चौथ पर पहनने योग्य शुभ रंग कौन सा है।

अपनी राशि अनुसार करवा चौथ पर पहने शुभ रंग

मेष राशि

मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही, इन्हीं रंगों की चूड़ियां पहनना भी शुभ होता है। क्योंकि मेष राशि मंगल ग्रह के स्वामी होते है। इसलिए इस दिन इस रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना चाहिए।

वृषभ राशि

अगर बात दूसरी राशि यानी वृषभ राशि की करें, तो इस राशि का ग्रह शुक्र होने के कारण व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए लाल और सिल्वर रंग बेहद शुभ माने गए हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं। हरे रंग को शुभता और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के स्वामी बुध हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाओं को लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना भी शुभ फल प्रदान करता है। चंद्रमा के प्रभाव वाली इस राशि की महिलाओं को लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना भी शुभ फल प्रदान करता है।

सिंह राशि

सूर्य की राशि होने से इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े और आभूषण पहनने चाहिए। इन रंगों का प्रयोग करने से करवा माता का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है।

वृश्चिक राशि

मंगल ग्रह की इस राशि की महिलाओं के लिए लाल, मरून और गोल्डन रंग श्रेष्ठ माने जाते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करने से विशेष फल मिलता है।

धनु राशि

बृहस्पति की राशि होने के कारण पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाते हैं।

मकर राशि

इस राशि पर शनि का प्रभाव होता है। महिलाओं को नीले रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए। यह रंग स्थिरता और शांति प्रदान करता है।

कुंभ राशि

इस राशि की अधिपति भी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए नीला और सिल्वर रंग सबसे अधिक शुभ होता है।

मीन राशि

बृहस्पति की राशि मीन के लिए लाल और गोल्डन रंग उपयुक्त माना गया है। इन रंगों के कपड़े और चूड़ियां पहनने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि

यह राशि बुध ग्रह की है। इस राशि की महिलाओं के लिए हरे, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र तथा आभूषण शुभ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें-दिवाली की सफाई में अगर मिल जाएं ये चीजें, तो समझिए मां लक्ष्मी हुईं प्रसन्न, बरसेगा धन!

तुला राशि

तुला राशि की महिलाओं को लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहननी चाहिए। यह दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है। इस राशि शुक्र ग्रह के स्वामित्व होते हैं।

 

Wear a saree according to your zodiac sign on karwa chauth your prayers will be fruitful

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 07:20 PM

Topics:  

  • Karwa Chauth Vrat
  • Religion
  • Zodiac Sign

सम्बंधित ख़बरें

1

दिवाली की सफाई में अगर मिल जाएं ये चीजें, तो समझिए मां लक्ष्मी हुईं प्रसन्न, बरसेगा धन!

2

करवा चौथ के दिन आ जाए पीरियड तो चिंतित न हों, ऐसे करें पूजा को संपन्न, सफल रहेगा व्रत

3

इस साल कितने बजे निकलेगा करवा चौथ को चांद, जानें व्रत शुरू करने और पारण का समय भी

4

करवा चौथ पर इन 5 रंगों के कपड़े न पहनें तो बेहतर, हो सकता है अशुभ, वजह भी जानिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.