- Hindi News »
- Religion »
- Water Boils In The Shiv Temple Of Kullu
भगवान शिव का एक ऐसा भी अनोखा मंदिर, कड़कती ठंड में यहां उबलता पानी, जानिए रहस्य
भगवान शिव के ऐसे ही प्राचीन मंदिर है जिनके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन भगवान शिव का एक ऐसा ही अनोखा मंदिर है जहां पर कड़कती ठंड में कुछ ऐसा होता है जिनके बारे में कम ही लोग जानते है।
- Written By: दीपिका पाल

मणिकरण शिव मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Shiva Mandir: भारत में ऐसे ही कई प्राचीन मंदिर है इन मंदिरों की अपनी ही एक अलग खासियत होती है। इन मंदिरों से जुड़ी मान्यताओं और रहस्य भी काफी होते है जिसके बारे में शायद ही किसी को जानकारी होती है। ऐसे में भगवान शिव के ऐसे ही प्राचीन मंदिर है जिनके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन भगवान शिव का एक ऐसा ही अनोखा मंदिर है जहां पर कड़कती ठंड में कुछ ऐसा होता है जिनके बारे में कम ही लोग जानते है। चलिए जानते है हिमाचल प्रदेश के इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में।
ठंडे प्रदेश में स्थित है मंदिर
भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से लगभग 45 किलोमीटर दूर मणिकर्ण में स्थित है जहां पर केवल हिंदू ही नहीं बल्कि सिख धर्म के लोग भी पूजा करने के लिए आते है। इसका कारण यह है कि, यहां पर एक तरफ शिव मंदिर है और दूसरी तरफ गुरु नानक देव का ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारे को मणिकर्ण साहिब के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि, सर्दी के समय में यहां पर नदी का पानी उबलता है ऐसा क्यों होता है इस रहस्य के बारे में शायद ही कोई जानते है।
धर्म की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
आज सोम प्रदोष पर करें ये खास उपाय, पैसे और करियर दोनों में मिलेगी तरक्की!
आज प्रदोष व्रत की शाम यहां जलाएं एक दीपक, महादेव दूर करेंगे हर संकट!
आज सोम प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में करें पूजा, जरूर पढ़ें या सुने ये व्रत कथा
30 मार्च 2026 क्यों है बड़ा शुभ दिन? इस विशेष व्रत से मिलेगा भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
जानिए इस मंदिर की कहानी
यहां पर इस मंदिर की पौराणिक कथा धार्मिक ग्रंथों में प्रचलित है। शिव जी को भोलेनाथ कहा जाता है, लेकिन जब वह क्रोध आता है तब उनके प्रकोप से कोई भी नहीं बचता है। इसे लेकर एक कहानी यह है कि, एक बार की बात है कि, नदी में क्रीड़ा करते हुए माता पार्वती की के कान का कुंडल का मणि पानी में गिर गया था, जो बहते हुए पाताल लोक पहुंच गया था।कहा जाता है जिसके बाद भगवान शिव ने मणि को ढूंढने के लिए अपने गणों को भेजा, लेकिन बहुत ढूंढने पर भी वह उन्हें मणि नहीं मिली. जिससे भगवान शिव नाराज हो गए और अपना विकराल रूप धारण कर अपने तीसरा नेत्र खोल लिया।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
महादेव के क्रोध के कारण नदी का पानी उबलने लगा। इसके बाद से यहां पर आज तक नदी का पानी उबलता रहता है।भगवान शिव का यह विकराल रूप देखकर नैना देवी प्रकट हुई और उन्होंने पाताल में जाकर शेषनाग से भगवान शिव को यह मणि वापस लौटाने को कहा. जिसके बाद शेषनाग ने महादेव को माता पार्वती की मणि लौटा दी. शेषनाग ने पाताल लोक से जोर की फुंकार भरी और जगह-जगह ढेर सारी मणियां भी धरती लोक पर आ गईं. माता पार्वती की मणि मिलने के बाद भगवान शिव ने उन सभी मणियों को पत्थर बनाकर नदी में वापस डाल दिया।
यह भी है मान्यता
कहा जाता है कि, इस नदी का जल रोगों से मुक्ति दिलाने वाला है। कहते हैं यह नदी काफी चमत्कारिक है इस पवित्र जल में स्नान करता है, उनके सभी त्वचा के रोग खत्म हो जाते हैं। इसे लेकर भी एक मान्यता प्रचलित मानी जाती है श्रीराम ने कई बार इस जगह पर भगवान शिव की आराधना और तपस्या की थी। आज भी श्रीराम की तपस्या स्थली मणिकर्ण में भगवान राम का एक पुराना और भव्य मंदिर बना हुआ है।
Water boils in the shiv temple of kullu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














