Vrishabh Sankranti 2026: सूर्यदेव की कृपा चाहिए तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है अशुभ प्रभाव
Vrishabh Sankranti Date: वृषभ संक्रांति 2026 पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे गलत कार्य भी अशुभ प्रभाव दे सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
वृषभ संक्रांति( सौ.सोशल मीडिया)
Vrishabh Sankranti Me Kya Na Kare: आज 15 मई को वृषभ संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के इस गोचर को ही वृषभ संक्रांति कहा जाता है। धर्म शास्त्रों में संक्रांति का बड़ा महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए पुण्य कर्मों से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
वृषभ संक्रांति का महत्व
धर्म शास्त्रों में संक्रांति का बड़ा महत्व बताया गया है। यह दिन सूर्य उपासना, पवित्र स्नान, दान-पुण्य और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है, जो भौतिक सुख, वैभव और ऐश्वर्य के कारक हैं। ऐसे में वृषभ संक्रांति के दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान विशेष फलदायी माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
वहीं, कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शुभ फलों में कमी आ सकती है।
वृषभ संक्रांति पर किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ?
-
झूठ बोलने, तामसिक भोजन से परहेज करें
वृषभ संक्रांति के दिन झूठ बोलने, तामसिक भोजन करने, अनावश्यक विवाद करने और देर तक सोने जैसी गलतियों से बचना चाहिए।
-
देर तक सोने से परहेज करें
इस पावन दिन पर सूर्योदय से पहले उठने का प्रयास करें और देर तक सोने से परहेज करें, क्योंकि इससे ऊर्जा में कमी आ सकती है।
-
दान करना न भूलें
वृषभ संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है, इसलिए जरूरतमंदों को दान देना न भूलें।
शुभ फलों के लिए करें ये काम
-
गंगा में स्नान करें
वृषभ संक्रांति पर पवित्र नदियों (गंगा) में स्नान जरूर करें। अगर ऐसा करना संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Tel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगा आशीष
-
सूर्य देव को अर्घ्य दें
इस दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें।
-
अन्न, वस्त्र का दान करें
इस दिन पर आपको अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र का दान और गायों की सेवा करना चाहिए, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
-
प्याऊ लगवाए
संक्रांति के समय में प्यासों को पानी पिलाना या फिर प्याऊ लगवाना भी बहुत ही फलदायी माना जाता है।
