विघ्नहर्ता श्रीगणेश के इन 21 नामों के जाप से मिलेगी कष्टों से मुक्ति, यहां से कर लें नोट
Ganpati Names List :विघ्नहर्ता श्रीगणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। उनके 21 पावन नामों का श्रद्धा से जाप करने पर जीवन में आने वाली बाधाएं, कष्ट और मानसिक परेशानियां दूर होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
विघ्नहर्ता श्रीगणेश (सौ.सोशल मीडिया)
Vighnaharta Ganesh Names: हिन्दू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता कहा जाता है इसलिए हर शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भगवान गणेश की ही अराधना से की जाती है। कहते हैं इनकी पूजा से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम आपको गणपति बप्पा के उन 21 नामों के बारे में बताएंगे जिनके स्मरण मात्र से ही बड़े से बड़ी परेशानी का अंत हो जाता है। मान्यता है कि इन नामों का जाप हर मनोकामना पूरी करता है।
गणेश जी के 21 नाम
सुमुख – ॐ सुमुखाय नमः।
गणाधीश – ॐ गणाधीशाय नमः।
उमा पुत्र – ॐ उमा पुत्राय नमः।
गजमुख – ॐ गजमुखाय नमः।
लम्बोदर – ॐ लम्बोदराय नमः।
हरसून – ॐ हर सूनवे नमः।
शूर्पकर्ण – ॐ शूर्पकर्णाय नमः।
वक्रतुण्ड – ॐ वक्रतुण्डाय नमः।
गुहाग्रज – ॐ गुहाग्रजाय नमः।
एकदन्त – ॐ एकदन्ताय नमः।
हेरम्ब – ॐ हेरम्बराय नमः।
चतुर्होत्र – ॐ चतुर्होत्रै नमः।
सर्वेश्वर – ॐ सर्वेश्वराय नमः।
विकट – ॐ विकटाय नमः।
हेमतुण्ड – ॐ हेमतुण्डाय नमः।
विनायक – ॐ विनायकाय नमः।
कपिल – ॐ कपिलाय नमः।
वटवे – ॐ वटवे नमः।
भालचन्द्र – ॐ भाल चन्द्राय नमः।
सुराग्रज – ॐ सुराग्रजाय नमः।
सिद्धि विनायक – ॐ सिद्धि विनायकाय नमः।
गणेश जी के इन नामों का जाप कब और कैसे करें
शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी के इन नामों का जाप करने से पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं। फिर एक साफ आसन पर बैठकर इन नामों का जाप करें। जाप पूर्ण करने के बाद गणेश जी को भोग लगाएं और उनकी आरती उतारें।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
आप इन नामों का जाप प्रतिदिन कर सकते हैं। अगर रोजाना जाप करना संभव न हो तो प्रत्येक बुधवार को भी आप इन नामों और मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अगर ये भी संभव न हो तो हर महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी को तो अवश्य ही इन नामों का जाप करें।
