3 साल बाद आया है महासंयोग, विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत
Vibhuwan Sankashti Chaturthi 2026:विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग भक्तों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से विघ्न दूर होते है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान गणेश (सौ.जैमिनी)
Vibhuwan Sankashti Chaturthi :आज 3 जून को विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी व्रत विशेष महत्व रखता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। जो कि 3 साल में एक बार आता है। बता दें कि अधिक मास होने के कारण इस दिन किए गए जप, तप, पूजन और व्रत आदि का सामान्य संकष्टी के व्रत की तुलना में अनेक गुणा फल प्राप्त होता है। तो ऐसे में इस दिन गणपति जी को उनकी प्रिय चीजें जरूर अर्पित करें।
विभुवन संकष्टी के दिन बप्पा को क्या-क्या अर्पित करें?
-
लाल फूल चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार, विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणपति जी को लाल गुड़हल का फूल या पीले-नारंगी गेंदे के फूल अर्पित करें। खासतौर से लाल रंग के फूलों की माला जरूर चढ़ाएं। लाल रंग गणेश जी को प्रिय है।
-
दुर्वा घास चढ़ाएं
गणेश जी की पूजा दूर्वा के बिना अधूरी मानी जाती है। विभुवन संकष्टी के दिन बप्पा को 21 दूर्वा की गांठें बनाकर ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें। इससे भगवान गणेश अत्यंत प्रसन्न होते हैं और बुद्धि-ज्ञान का आशीर्वाद देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
-
लाल सिंदूर चढ़ाएं
संकष्टी के गणेश जी को लाल सिंदूर अर्पित करें। कहते हैं कि गणपति जी को सिंदूर का तिलक लगाना और उन्हें सिंदूर अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। सिंदूर चढ़ाने से जातक का मान-सम्मान बढ़ता है और नौकरी-बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें-Evening Diya Upay : शाम को अपने घर में इस स्थान पर जलाएं दीया, बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
-
मोदक या बूंदी के लड्डू चढ़ाएं
गौरीपुत्र गणेश को मोदक और लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को मोदक और बूंदी के लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपका घर सदैव धन-धान्य से भरा रहेगा।
संकष्टी चतुर्थी के दिन क्या करना होता है बड़ा शुभ?
धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, संकष्टी चतुर्थी का व्रत रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है। इसलिए चंद्रोदय के समय कच्चे दूध और गंगाजल में सिंदूर मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके अलावा, इस दिन जरूरतमंदों को फल, तांबे के बर्तन या पीले अनाज का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
