Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sankashti Chaturthi 2026 : जून में कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi Date: जून 2026 में पड़ने वाली विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। जानिए इस व्रत की सही तारीख, चंद्रोदय का समय, पूजा मुहूर्त और धार्मिक महत्व।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 30, 2026 | 11:04 AM

भगवान गणेश जी (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Vibhuvan Sankashti Chaturthi Date: विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखने का विधान है। इस बार अधिकमास की विभुवन संकष्टी चतुर्थी 3 जून 2026 को मनाया जा रहा है। ये व्रत 3 साल बाद आता है इसलिए इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी का महत्व

धर्म शास्त्रों में विभुवन संकष्टी चतुर्थी का बड़ा महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि, विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी का पूजा का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 3 जून 2026 को रात 09:21 बजे से शुरू होकर 4 जून की रात 11:30 बजे तक रहेगी। व्रती 3 जून को ही यह व्रत रखेंगे। वहीं, इस दिन चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है, जो रात 10:04 बजे से 10:43 बजे के बीच किए जा सकेंगे। पूजा के लिए अमृत काल शाम 07:37 से 09:24 बजे तक रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व

Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन

सर्वार्थ सिद्धि योग में करें गणेश पूजा

इस साल विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:28 बजे से लेकर 11:46 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा दिन में विष्कम्भ योग और बाद में प्रीति योग का भी संयोग रहेगा।

पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त?

ज्योतिषयों के अनुसार, व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह 5:23 बजे से 8:51 बजे तक गणेश जी की पूजा कर सकते हैं। इस दौरान लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त का विशेष संयोग रहेगा। अगर सुबह पूजा संभव न हो तो 10:35 बजे से 12:19 बजे तक शुभ-उत्तम मुहूर्त में भी पूजा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत

विभुवन संकष्टी के दिन ध्यान रखें ये बातें

  • गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें जल, रोली, चंदन, लाल फूल अर्पित करें।
  • व्रत कथा का पाठ करें।
  • मंत्रों का जप करें।
  • अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
  • प्रिय मोदक या तिल के लड्डुओं का भोग अवश्य लगाएं।
  • व्रत के दौरान फल, दूध, साबूदाना या कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करें।
  • संकष्टी चतुर्थी का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता, जब तक रात में चंद्रमा के दर्शन न कर लिए जाएं।
  • व्रत के दौरान मन शांत रखना चाहिए। किसी पर क्रोध न करें, विवाद से बचें
  • ब्रह्मचर्य के नियम का पालन करना चाहिए।

Vibhuvan sankashti chaturthi 2026 date and moonrise time in june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 10:11 AM

Topics:  

  • Dharma
  • Lord Ganesha
  • Religion News
  • Sankashti Chaturthi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.