-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Home Vastu Tips Know The Home Cleaning Tips With Camphor And Shiv Mantra In Hindi
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
- Written By: रीता राय सागर
Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर का धुआं दिखाने से बाहर की बुरी नजर घर में प्रवेश नहीं कर पाती। आइए जानते हैं सुख-समृद्धि व घर की शुद्धि के आसान उपाय।

वास्टु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Vastu Tips For Home: घर केवल ईंट-पत्थर से बनी चार कोने की दीवारें नहीं होती है बल्कि वहां मौजूद ऊर्जा घर में रहने वालों के स्वास्थ्य, करियर व पारिवारिक जीवन पर गहरा असर डालती है। कभी-कभी घर में बिना बात के भी कलह व तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण वास्तु से संबंधित हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा के वास से भी घर में भारीपन सा महसूस होता है। इसे दूर करने के लिए घर में कपूर जलाना औऱ महादेव के इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है।
कपूर जलाने के फायदे
- सकारात्मक ऊर्जा और शांति: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर की सुगंध से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में सुख-शांति आती है।
- शुद्ध हवा: कपूर जलने पर निकलने वाला धुआं एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे आसपास की हवा शुद्ध होती है।
- कीड़े-मकोड़े: इसकी तेज महक मच्छरों और छोटे कीड़ों को घर से दूर रखने में मदद करती है।
- मानसिक तनाव में राहत: पूजा या आरती के समय कपूर की भीनी सुगंध मन को शांत करती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इसे प्राणायाम के दौरान भी जलाया जा सकता है।
ऐसे करेंगे कपूर का इस्तेमाल, तो बनी रहेगी शांति
कपूर को प्रतिदिन आरती के समय, सुबह और शाम पूजा के समय जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाना चाहिए। इससे घर का औरा (Aura) साफ होता है। इसके बाद कपूर को घर के मुख्य द्वार पर घुमाकर एक कोने में रख देना चाहिए। इससे घर के भीतर बुरी नजर और नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। अगर सोते समय बुरे सपने आते हों, तो सोने से पहले कमरे में कपूर जलाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है। साथ ही बुरे सपने आने भी बंद हो जाते हैं।
शिव मंत्र का जाप
भगवान शिव को नकारात्मकता का संहारक माना जाता है। कपूर जलाते समय अगर ऊं नमः शिवाय का जाप किया जाए, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। इस मंत्र की ध्वनि से निकलने वाले कंपन (Vibrations) से घर के कोने-कोने से डर, दरिद्रता और उदासी भाग जाती है। मन से नकारात्मक विचार मिटते हैं और स्थिरता आती है।
भगवान शिव के मंत्र का जाप करने से तनाव कम होता है और नींद गहरी आती है। साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसे जपने से पहले मन को शांत और स्वस्थ करें।
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
ये भी पढ़ें- Dustbin Vastu Tips: गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में कहां रखें कूड़ेदान
घर की सुख-शांति के लिए बदलाव
- घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में टूटे हुए कांच का सामान या फिर बंद घड़ी इत्यादि नहीं रखना चाहिए, इससे तरक्की के मार्ग में रूकावट आती है।
- सुबह उठते ही घर की खिड़कियां व दरवाजे खोल देनी चाहिए। इससे घर में ताजी हवा औऱ सूरज की रोशनी प्रवेश करती है ,जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Home vastu tips know the home cleaning tips with camphor and shiv mantra in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Jul 22, 2026 | 09:06 AMनागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
Jul 22, 2026 | 09:01 AMIran Attack Kuwait: ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर किया बड़ा हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट
Jul 22, 2026 | 08:59 AMअजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
Jul 22, 2026 | 08:56 AMMP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस
Jul 22, 2026 | 08:51 AMईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
Jul 22, 2026 | 08:46 AMयुवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
Jul 22, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














