Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vat Savitri: वट सावित्री के दिन चुपचाप कर लें ये 5 अचूक उपाय, जन्मों तक बना रहेगा खुशहाल साथ!

Vat Savitri Vrat Ke Upay: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ अचूक उपाय वैवाहिक जीवन में सुख, प्रेम और लंबी उम्र का आशीर्वाद दिलाते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 08, 2026 | 06:42 PM

वट सावित्री व्रत (Source. Pinterest)

Follow Us
Follow Us:

Vat Savitri Ke Achook Upay:  16 मई 2026, शनिवार के दिन वट सावित्री का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्वों में से एक है। जो हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन यानि शनि जयंती के दिन मनाई जाती हैं।

वट सावित्री व्रत की विशेष महिमा

धर्म ग्रंथों में वट सावित्री व्रत की विशेष महिमा बताई गई है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं तथा अपने परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, वट सावित्री का व्रत पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। यदि आप भी अपने रिश्ते में प्रेम और प्रगाढ़ता चाहती हैं, तो इस शुभ दिन पर ये 5 विशेष उपाय जरूर आजमाएं:

सम्बंधित ख़बरें

कलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ

क्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Powerful Sanskrit Quotes: जीवन को नई दिशा देते हैं संस्कृत के ये 5 प्रेरणादायक श्लोक, जानिए इनके अर्थ

छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा

  • बरगद की परिक्रमा और सूत का बंधन

वट वृक्ष (बरगद) के चारों ओर 108 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें। सूत बांधते समय मन में अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें। बरगद के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है, जो आपके रिश्ते को स्थायित्व प्रदान करते हैं।

  • सुहाग सामग्री का दान करें

पूजा के बाद किसी सौभाग्यवती स्त्री या ब्राह्मण को सुहाग का पिटारा (सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, और लाल साड़ी) दान करें। ऐसा माना जाता है कि सुहाग बांटने से अपने सुहाग की आयु लंबी होती है।

  • भीगे चने और बरगद का फल ग्रहण करें

पूजन के समय सावित्री-सत्यवान को भीगे हुए चने अर्पित करें। पूजा के बाद इन चनों को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। साथ ही, बरगद की एक कोपल यानी नया फल या कली को निगलना संतान सुख और वंश वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- पति का इनकम नहीं बढ़ रहा? वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के नीचे चुपचाप कर लें ये उपाय, खुशहाली आएगी!

  • सिंदूर का विशेष प्रयोग

वट सावित्री के दिन माता पार्वती और सावित्री को सिंदूर चढ़ाएं। फिर उसी सिंदूर को अपनी मांग में भरें। ध्यान रहे कि सिंदूर नाक से शुरू होकर लंबी मांग तक भरा जाए; यह पति की लंबी उम्र और समाज में उनके मान-सम्मान का प्रतीक है।

  • बड़ों का आशीर्वाद और चरण स्पर्श

पूजा संपन्न होने के बाद अपने पति के चरण स्पर्श करें और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। इस दिन पति को कोई मीठी वस्तु (जैसे गुड़ या मिठाई) अपने हाथ से खिलाना आपसी मधुरता को सात जन्मों तक बनाए रखता है।

 

 

Vat savitri 2026 5 achook upay for happy and successful married life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 06:42 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Vat Savitri
  • Vat Savitri Vrat Pooja Vidhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.