Adhik Maas: अधिकमास में जन्में बच्चों पर होती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानिए कैसे होते हैं ये बच्चे
Adhik Maas Born Baby: पुरुषोत्तम मास में जन्म लेने वाले बच्चों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि ऐसे बच्चे बुद्धिमान, दयालु और भाग्यशाली होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी (Source. Pinterest)
Adhik Maas Mein Janme Bache Kaise Hote Hai: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से इस साल 2026 ज्येष्ठ मास बहुत ही खास होने जा रहा है। क्योंकि, इस बार ज्येष्ठ मास पूरे दो महीने तक चलेगा। इसकी वजह है अधिक मास का संयोग, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसे मलमास, या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अधिक मास या मलमास 17 मई से 15 जून तक चलने वाला है। मान्यता है कि इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का जुड़ाव प्रकृति के साथ होता है और वो हमेशा सबसे आगे रहते हैं।
यही वजह है कि इनका व्यक्तित्व कुछ ख़ास होता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि अगर आपका जन्म अधिक मास या मालमास में हुआ है तो आपकी पर्सनैलिटी कैसी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Nirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Gayatri Jayanti: वेदों की जननी मां गायत्री की जयंती आज, जानें 24 अक्षरों में छुपी 24 अनोखी शक्तियों के बारे मे
Lord Vishnu: आज है निर्जला एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-नारायण की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी का व्रत गलती से हो जाए भंग तो क्या करें? जानिए शास्त्रों में बताए गए आसान उपाय
अधिकमास में जन्मे बच्चों का स्वभाव कैसा होता है?
-
धार्मिक स्वभाव
ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार,अधिकमास में जन्म लेने वाले बच्चे बेहद धार्मिक स्वभाव के होते हैं। बचपन से ही इनका धर्म के प्रति खास झुकाव रहता है। ये दिल के साफ और ईमानदार होते हैं। कभी किसी का बुरा नहीं चाहते।
-
जिज्ञासु स्वभाव
कहत है, अधिकमास में जन्मे बच्चे धार्मिक स्वभाव के अलावा जिज्ञासु स्वभाव के भी होते है। इन्हें नई-नई चीजें सीखने का काफी शौक होता है। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें बड़ा ज्ञाता बनाती है।
-
साहसी और निडर स्वभाव
ज्योतिष बताते हैं कि, अधिकमास में जन्मे बच्चे काफी साहसी और निडर होते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं और जीत हासिल करके ही दम लेते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए ये कभी हार नहीं मानते हैं।
यह भी पढ़ें–Kalsarp Dosh: 11 मई से कालसर्प योग, कर्क समेत इन 4 राशि के जातकों को रहना होगा सचेत!
-
शांत और धैर्यवान
अधिक मास में जन्म लेने वाले बच्चे शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं। जिस कारण ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनके फैसले अक्सर सही साबित होते हैं क्योंकि ये जल्दबाजी में कुछ नहीं करते। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि विपरीत परिस्थितियों में भी ये अपना धैर्य कभी नहीं खोते।
-
क्रिएटिव माइंड
इस महीने में जन्मे बच्चे काफी क्रिएटिव होते हैं। यही कारण है कि ये क्रिएटिव कार्यों में खूब नाम भी कमाते हैं। संगीत, चित्रकला या लेखन जैसे क्षेत्रों में इनकी गहरी रुचि होती है।
