कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? मुख्य द्वार की ये 4 चीजें लाती हैं कंगाली।
Vastu Tips:वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ गलत चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जानें मुख्य द्वार पर कौन-कौन सी चीजें भूलकर भी न रखें।
- Written By: सीमा कुमारी
मुख्य द्वार
Vastu For Wealth : वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार से ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर गलत चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इससे परिवार के सदस्यों को परेशानियाँ हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
घर के मुख्य द्वार पर क्या न रखें?
कूड़ा और डस्टबिन
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन रखना वर्जित है, क्योंकि कूड़ा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा या डस्टबिन होता है। उस घर में दरिद्रता का वास होता है। मानसिक तनाव, कलह और आर्थिक बाधाओं समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कांटेदार पौधे
घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे लगाने से रिश्तों में कड़वाहट आती है और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
जूते-चप्पल न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखना वर्जित है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है, जिसका असर सीधे परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। यह गलती धन की प्राप्ति में बाधा डाल सकती है और घर की समृद्धि को प्रभावित कर सकती है।
अंधेरा न रखें
कहते है मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। शाम को मुख्य द्वार पर लाइट जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर रोशनी नहीं होती है। वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। अंधेरा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं इन खास चीजों का भोग, महादेव की कृपा से बनेंगे के सभी बिगड़े काम
घर में सुख-समृद्धि के लिए मुख्य द्वार पर करें ये उपाय
घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार पर इन उपायों को अपनाना शुभ माना जाता है:
आम के पत्तों का तोरण लगाएं: मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
स्वस्तिक चिन्ह बनाएं: मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वस्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है।
रोजाना दीपक जलाएं: मुख्य द्वार पर रोजाना शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
