Valentine’s Day पर अपने पार्टनर को दें ये गिफ्ट्स, प्यार तो बढ़ेगा ही सुख-समृद्धि भी आएगी!
Heartfelt Gifts: यह वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को खास महसूस कराने का मौका है। ऐसे गिफ्ट्स चुनें जो सिर्फ प्यार बढ़ाएं ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि और खुशहाली भी लाएं।
- Written By: सीमा कुमारी
वैलेंटाइन डे स्पेशल गिफ्ट्स (सौ.सोशल मीडिया)
Valentine’s Day Partner Gifts:प्यार का इजहार करने के लिए 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने प्यार को जाहिर करने के लिए गिफ्ट्स और सरप्राइज देते हैं, वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर दिया गया उपहार सिर्फ एक तोहफा नहीं होता, बल्कि वह आपके प्यार, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक होता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बनी रहे, तो इस वैलेंटाइन डे अपने साथी को ये खास उपहार दे सकते हैं-
वैलेंटाइन डे अपने साथी को क्या खास उपहार दे
-
राधा-कृष्ण की मूर्ति या चित्र
वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि, अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बनी रहे, तो इस वैलेंटाइन डे अपने साथी यानी पत्नी को राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर दे सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
क्योंकि, राधा-कृष्ण प्रेम के आदर्श रूप माने जाते हैं। उनके चित्र या मूर्ति को उपहार में देने से रिश्ते में मधुरता और विश्वास बढ़ता है। यह प्रेमियों के बीच अटूट प्रेम बनाए रखने में सहायक होता है।
-
चांदी का सिक्का या आभूषण
राधा-कृष्ण की मूर्ति के अलावा, आप जीवन साथी को चांदी का सिक्का या इससे बने आभूषण भी दें सकते है। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है, जो शीतलता और प्रेम को बढ़ाता है और यह रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखता है।
-
लाल गुलाब और व्हाइट लिली
वैलेंटाइन डे अपने साथी यानी पत्नी को लाल गुलाब और व्हाइट लिली फूल भी दें सकते है। फूल प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक होते हैं। लाल गुलाब अटूट प्रेम और जुनून को दर्शाते हैं, जबकि व्हाइट लिली पवित्रता और सच्चे प्यार का प्रतीक मानी जाती है। अपने साथी को इन फूलों का गुलदस्ता देना रिश्ते में मधुरता और स्नेह को बढ़ाता है।
-
दिल के आकार का चॉकलेट बॉक्स
लाल गुलाब और व्हाइट लिली फूल के अलावा, आप अपने पार्टनर को चॉकलेट बॉक्स भी दें सकते है। चॉकलेट मिठास और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। खासतौर पर दिल के आकार में उपलब्ध चॉकलेट बॉक्स अपने साथी को उपहार में देना रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाता है। यह वैलेंटाइन डे का सबसे लोकप्रिय और शुभ उपहार भी माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-Valentines Day पर पहली बार जा रहे हैं डेट पर? यहां जानिए पार्टनर को इंप्रेस करने के 4 ख़ास आइडिया
-
लव बर्ड्स की मूर्ति या शोपीस
वास्तु शास्त्र में लव बर्ड्स को प्रेम और एकता का प्रतीक माना गया है। इनकी मूर्ति या शोपीस उपहार में देने से संबंधों में विश्वास और निकटता बनी रहती है।
