- Hindi News »
- Religion »
- Tulsi Leaf Wealth Tips Financial Success
घर में नहीं रुकता पैसा? तुलसी के पत्तों के ये टोटके दूर करेंगे आपकी हर आर्थिक बाधा
Tulsi Leaf Remedies: घर में पैसा टिके और आर्थिक समस्याएँ दूर हों, इसके लिए तुलसी के पत्तों के सरल उपाय अपनाएँ। ये उपाय धन, समृद्धि और वित्तीय सफलता लाने में मदद करते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

तुलसी का पौधा (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Leaves For Money Gain: तुलसी का पौधा केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी जाना जाता है। इसे हिंदू धर्म में लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं।
घर के आंगन में तुलसी लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, इसकी नियमित पूजा-पाठ से परिवार में सौहार्द और सकारात्मक माहौल भी बना रहता है। ऐसे में आइए जानते है तुलसी के पत्तों से जुड़े उपायों के बारे में-
तुलसी के पत्तों से जुड़े क्या है उपाय
-
धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा
ज्योतिषयों के अनुसार, धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्तों का विशेष प्रयोग कर सकते है। इन उपायों को करने के लिए सुबह उठकर ग्यारह तुलसी के पत्ते तोड़ें। पत्ते तोड़ने से पहले हाथ जोड़कर तुलसी माता से क्षमा मांगना चाहिए। इसके बाद इन पत्तों को उस बर्तन में डाल दें जिसमें आटा रखते है। ऐसा करने से घर में धन की आवक बढ़ाने में मदद करता है।
-
भाग्य में होगी वृद्धि
यदि आपको लगता है कि किस्मत आपका साथ नहीं दे रही, तो इसके आप रोजाना तुलसी पर आटे का दीपक जला सकते हैं। इसके लिए एक आटे के दीपक में घी डाल एक चुटकी हल्दी डालें।
इसके बाद दीपक के समय तुलसी के पास इस दीपक को जलाएं। ध्यान रहे कि इस दीपक का मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्योदय हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Baglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Baglamukhi Maa: कौन हैं बगुलामुखी मां? बड़े से बड़ा संकट कर देंगी दूर, शत्रुओं का कर देंगी नाश!
Vaishakh Pradosh Vrat: कब है बैशाख का अंतिम प्रदोष व्रत? इस मुहूर्त में विधिवत पूजा से महादेव होंगे प्रसन्न!
बस 1 फैसला और जिंदगी बदल जाएगी, श्री प्रेमानंद जी महाराज का बड़ा संदेश
-
सफलता प्राप्ति के लिए
अगर कोई कार्य लगातार नहीं बन रहा है, तो मंगलवार की शाम तुलसी की विशेष पूजा करना बहुत लाभकारी होता है। इस दौरान तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। यह सरल उपाय धन, सुख और मानसिक शांति को आकर्षित करने में सहायक होता है।
-
बरकत के लिए
शुक्रवार के दिन तुलसी के 11 सूखे या ताजे पत्ते तोड़कर उन्हें साफ़ लाल कपड़े में बांधकर आटे के डिब्बे में रख दें, जिससे घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें- कोर्ट-कचहरी हो या व्यापार, हर जगह मिलेगी जीत, बस करें मां बगलामुखी चालीसा का पाठ
-
नकारात्मकता दूर करना
रोजाना सुबह पूजा के समय तुलसी की 2 पत्तियां तोड़कर भगवान को चढ़ाएं और एक पत्ता घर के मुख्य द्वार पर रख दें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Tulsi leaf wealth tips financial success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI
Apr 24, 2026 | 08:45 AMसुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Apr 24, 2026 | 08:30 AMआसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
Apr 24, 2026 | 08:30 AMकुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी…तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान
Apr 24, 2026 | 08:24 AMसाहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Apr 24, 2026 | 08:16 AMMaharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
Apr 24, 2026 | 08:15 AMजहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
Apr 24, 2026 | 08:09 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM














