आज है आषाढ़ अमावस्या, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा
आज आषाढ़ अमावस्या के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव भी अपनी चाल बदलेंगे। जिसके कारण कई राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। वहीं, शिवजी की भी कृपा जातकों पर बरसेगी।
- Written By: सीमा कुमारी
आषाढ़ अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया)
आज 25 जून को आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है। सनातन धर्म में इस पावन तिथि का बड़ा महत्व है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, पूजा के समय देवों के देव महादेव का जलाभिषेक भी किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देवों के देव महादेव जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर शीघ्र बरसती है। भगवान शिव की कृपा से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ अमावस्या के दिन दो राशि के जातकों पर देवों के देव महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन से संबंधित बड़ी और छोटी परेशानी दूर होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
आषाढ़ अमावस्या के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की असीम कृपा :
वृषभ राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। मनी सेविंग करने में सफल होंगे। करियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव से आपको लाभ मिलता दिखेगा।
आपको बता दें, इसके अलावा, पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अगर कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो शुक्ल पक्ष से शुरू कर सकते हैं।
सिंह राशि
अगर बात दूसरी राशि की करें तो सिंह राशि के जातकों के लिए भी आषाढ़ अमावस्या शुभ एवं मंगलमय रहने वाला हैं। आज के दिन सिंह राशि के जातकों को यात्रा करने का अवसर मिल सकता है।
दर्श अमावस्या की रात जरूर करें ये उपाय, जीवन की अड़चनें होंगी दूर
वाहन सुख मिल सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष कार्य में आपकी भागीदारी होगी। राजकीय मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको प्रसिद्धि मिलेगी।
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की परेशानी दूर होगी। भगवान शिव की कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसेगी। कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। आषाढ़ अमावस्या पर सफेद चीजों का दान करें।
