सिंह-तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए रहेगा बेहतर, जानिए आज का दैनिक राशिफल
गुरुवार के दिन पूजा या खास उपाय करने से जातकों के जीवन में खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है जो नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है।
- Written By: दीपिका पाल
30 जनवरी का राशिफल (सौ.डिजाइन फोटो)
आज का भविष्य- 30 जनवरी 2025- आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होता है। इसके अलावा ही इस दिन पूजा या खास उपाय करने से जातकों के जीवन में खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है जो नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है। चलिए जान लेते हैं आज का राशिफल…
मेष-
इस राशि के जातकों के लिए मिला- जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा, पर कम।
सम्बंधित ख़बरें
Weekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
Birthday Horoscope 20 June 2026: आज जन्मे बच्चे कला के क्षेत्र में रचेंगे इतिहास, जानें कैसा होगा इनका करियर
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Birthday Horoscope 19 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में पाएंगे उच्च पद, जानें कैसा रहेगा इनका भविष्य
वृषभ-
इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी, भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा।
मिथुन-
इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं,श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेगा।
कर्क-
इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा।
सिंह-
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा,आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।
कन्या-
इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा।
तुला-
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा।
वृश्चिक-
इस राशि के जातकों के लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।
धनु-
इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा।
मकर-
इस राशि के जातकों के लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा।
कुम्भ-
इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में गलती हो सकती है, धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा।
मीन-
इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान और मिलनसार होगा, स्वाभाव में क्रोध का भाव रहेगा, निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं, ये किसी के अधिनस्थ काम करना पसंद नहीं करते, इनका भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होता है।
जानें व्यापार का भविष्य
माघ शुक्ल प्रतिपदा को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड़, रूई, कपास, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें, भाग्यांक 3725 है।
