Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर, ये राशियां करें आज लाभदायक उपाय

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नक्षत्रों का उल्लेख मिलता है जो दैनिक राशिफल देता है यानि अनुमानित स्थितियां बताता है। चलिए जान लेते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 28, 2025 | 12:05 AM

28 जनवरी का राशिफल (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज का भविष्य- 28 जनवरी 2025: आज का दिन मंगलवार है जो भगवान बजरंग बली और माता दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन मंगल की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे इसके लिए उपाय किए जाते है। जैसा कि जानते हैं, ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नक्षत्रों का उल्लेख मिलता है जो दैनिक राशिफल देता है यानि अनुमानित स्थितियां बताता है। चलिए जान लेते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।मन की बात मित्रों से कह दें, तनाव कम होगा, पारिवारिक यात्रा हो सकती है, नौकरी में व्यस्तता रहेगी, तनाव की स्थिति से बचें।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: 3 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानिए कब चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!

Birthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय

Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वृषभ-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे, मानसिक प्रसन्नता होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, परेशानियों का निवारण होगा।

मिथुन-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला हो सकता है। घरेलू आयोजन में भाग लेंगे, मातृपक्ष से विशिष्टजनों का समाचार मिलेगा, मतभेदों से बचने का प्रयास करें, मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण समाचारों की योजना बनेगी, जरूरी विचार-विमर्श होगा।

सिंह-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण कर्ज हो सकता है, अतिथि आगमन होगा, इष्ट मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी।

तुला-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकल बना लेंगे, संतान संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, नवीन कार्यो के प्रति मन का झुकाव रहेगा।

वृश्चिक-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारों को प्रयास करने पर रोजगार मिलेगा।

धनु-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबारी विस्तार की संभावना, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कुटुम्बियों का सहयोग प्राप्त होगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

मकर-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला- जुला फल दिलाने वाला होगा। सामाजिक कार्यो में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी, भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे, अधिक वाकपटुता से काम बिगड़ सकता है, वार्तालाप संयमित रखें।

कुम्भ-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोग लाभदायी रहेगा, यात्रा मे उठाईगीरों से सावधान रहें, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों का मेलजोल लाभदायक रहेगा, इच्छित कार्यो की रूपरेखा बनेगी, सफलता प्राप्त होगी, मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा।

आज जन्म लिये बालक का फल

आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, गौरवर्ण का लंबे कद का दुबला पतला एवं बुद्धिमान और जिद्दी-मनमौजी होगा, किसी की नहीं सुनेगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, इंजीनियरिंग में तरक्की करेगा, माता-पिता का भक्त होगा।

जानें व्यापार का भविष्य

माघ कृष्ण चर्तुदशी को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से गुड़-खांड, शक्कर, नारियल, छुहारा, बादाम, तुला के भाव में तेजी होगी, अलसी, अरंडी, सींगदाना, में नरमी रहेगी, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, में समता रहेगी, भाग्यांक 3787 है।

Today horoscope 28 january 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Today Hoproscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.