आज का राशिफल 02 February 2026: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आज का राशिफल: 02 फरवरी 2026 का दिन आपके सितारों के लिए क्या संदेश लाया है। जानिए क्या आज के दिन आपकी योजनाएं सफल होंगी या बढ़ेगी मानसिक चिंता।
- Written By: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा | Edited By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
आज का राशिफल 02 February 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे दैनिक जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। 02 फरवरी 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला है तो कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन योजनाओं को धरातल पर उतारने का है। आपकी सोची हुई योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति मजबूत रहेगी हालांकि स्थानांतरण की चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन घर-परिवार की चिंताओं में कुछ वृद्धि संभव है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: गुलाबी
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Birthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Weekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। आप मानसिक रूप से काफी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आय के स्रोत मजबूत होंगे, लेकिन व्यापार में निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: नीला
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों को आज अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। हालांकि आपकी मानसिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, लेकिन धन लाभ के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें और गलत संगति से दूर रहें। ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: फिरोजा
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च बढ़ने वाला है। अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करने की योजना बनेगी। समाज और नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं और निवेश के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। पार्टनर के साथ रोमांस में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 9, शुभ रंग: भूरा
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ लेकर आएगा। आपकी वाणी का ओज अधूरे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। कार्य की व्यस्तता के बावजूद परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें और फिलहाल किसी को पैसा उधार देने से बचें।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: संतरी
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों को आज फालतू के कामों में समय और धन बर्बाद करने से बचना चाहिए। प्रियजनों के साथ बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें, वरना विवाद हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उन्नतिदायक है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: आसमानी
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों से लाभ दिलाने वाला है। आपकी कार्यक्षमता से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन की खरीद-बिक्री की योजना बनेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 2 to 8 February: फरवरी के पहले हफ्ते चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी?
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: सफेद
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भाग्य मेहरबान है। नौकरी और व्यापार में आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। घर के बाहर आपकी साख मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। ऐश्वर्य और सुख-साधन जुटाने पर धन खर्च होगा।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: भूरा
धनु राशिफल
धनु राशि वालों को आज पैसा और तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। गलत संगति आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। परिवार में कहासुनी की आशंका है संयम से काम लें। जोखिम भरे कार्यों और जमानत लेने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है।
लकी नंबर: 9, शुभ रंग: हरा
मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता दिखाने का है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में धन लाभ के योग हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को खुशी देगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: भूरा
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मसम्मान से भरा रहेगा। बैंकिंग और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में आप अन्य लोगों से आगे निकलेंगे। ट्रेडिंग से जुड़े व्यापार में मुनाफा होगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है उन्हें अपने सिलेबस पर ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और सिंगल लोगों की नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न बरतें।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: पीला
