Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इन 6 राशियों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा शनिवार, कन्या-धनु राशि रहें सतर्क, जानें आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 अगस्त 2024 को शनिवार का दिन है जो शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित है। शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिये खास रह सकता है जबकि कुछ राशियों को आज विशेष सावधानी बरतने से लाभ मिल सकता है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Aug 17, 2024 | 12:05 AM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज का भविष्य – शनिवार, 17 अगस्त 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। 17 अगस्त 2024 को शनिवार का दिन है जो शनिदेव और राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी और शनिदेव की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है तथा जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं आदि से भी रक्षा होती है।

आइये जानते हैं 17 अगस्त 2024, शनिवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी शनिदेव और बजरंगबली की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है…

मेष राशि-
आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। नियमित दिनचर्या रहेगी। इष्ट मित्रों का सहयोग रहेगा। मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी। श्रम साध्य कार्य बनेगा।

वृषभ राशि-
आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज उत्तराधिकार संबंधी समस्या हल होने से राहत मिलेगी। घरेलू आवश्यकताएं पूरी करने के लिए दौड़-धूप करनी पड़ सकती है लेकिन पारिवारिक वातावरण सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा।

मिथुन राशि-
आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज आप दूसरों के दबाव में लिए फैसले को मौका मिलते ही बदल देंगे। मित्र वर्ग उत्साहवर्धक सहयोग करेगा। जायजाद प्रॉपर्टी आदि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज कार्यों को लेकर संयम रखें।

कर्क राशि-
आपके लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। व्यापारिक समझौते आज भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मन की बात किसी करीबी से कह दें, तनाव कम होगा। आज किये गये प्रयासों में लाभ प्राप्त होगा और नए उपक्रमों का विकास होगा।

सिंह राशि-
आज आपको वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। आपके बढ़ते प्रभाव से लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन इससे उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

कन्या राशि-
सावधानी के तौर पर आज जोड़तोड़ करके काम कराने के चक्कर में न पड़ें वरना नुकसान होगा। न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आशा से अधिक परिश्रम करने से न कतराएं, इससे लाभ होगा।

तुला राशि-
इस राशि के बेरोजगार युवाओं को आज काम की तलाश में भटकना पडे़गा। अपने काम को लेकर आप ज्यादा गंभीर रहेंगे। आज सरकारी विभाग में रुके हुए कार्यों के बनने का योग है।

वृश्चिक राशि-
आपके लिए आर्थिक रूप से दिन भारी रहेगा। बढ़ते खर्च को पूरा करने में कठिनाई आयेगी इससे कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आज कामकाज के प्रति अरूचि एवं उदासीनता रहेगी। सोचे हुए कार्यों में बाधा आ सकती है।

धनु राशि-
आज आपको कार्यों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बिना सोचे समझे नए काम में हाथ न डालें, परेशानी खड़ी हो सकती है। लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज भाग्यवर्धक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्य के प्रति भी रूचि रहेगी।

मकर राशि-
आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने संपर्कों से रुके काम निकालने में सफल होंगे। यात्रा का योग भी है। आज राजकीय प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि-
आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा लेकिन आज जिद्दी रवैया न रखें वरना तरक्की की राह में बाधा आएगी। समाज में आपके कार्य की पहचान बनेगी। सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा। नए संबंधों में मैत्री संबंध महत्वपूर्ण रहेंगें।

मीन राशि-
आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। खर्च की अधिकता रह सकती है लेकिन लाभ के नये मार्ग भी खुलेंगे। किसी से मिलन होगा। जीवन में सुख संतोष बना रहेगा।

कैसे होंगे आज जन्में जातक-
आज जन्में जातक सुंदर, लगनशील, स्वस्थ्य एवं कोमल हृदय के होंगे। ये मधुरभाषी होंगे। इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी, यात्रा एवं मनोरंजन में विशेष रूचि रहेगी। ये अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेंगे। माता पिता को जीवन में सुखी रखेंगे।

व्यापार-भविष्य-
श्रावण शुक्ल त्रयोदशी को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां में घटबढ़ के बाद नरमीं का रुख रहेगा। गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना देशी घी, सरसों में मंदी की चाल रहेगी। वायदा विचार आज 1 बजकर 30 मिनिट के रुख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 5667 है।

 

Today horoscope 17 august 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal

सम्बंधित ख़बरें

1

बच्चों की बुरी नजर और पितृदोष दूर करने के लिए रोटी का यह उपाय बड़ा कारगर

2

धनु संक्रांति पर एक गलती भी बिगाड़ सकती है भाग्य, जानिए कौन-सी हैं ये भूलें

3

रविवार को गुड़ और तांबे के दान का महत्व जानिए, बदल जाएगा भाग्य

4

मकर और कुंभ राशि वालों के लिए क्या लेकर आ रहा है नया साल? कैसा रहेगा प्रेम संबंध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.