आज वैलेंटाइन डे का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, पढ़िए दैनिक राशिफल
आज प्रेमियों का त्योहार वैलेंटाइन डे भी मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
आज का राशिफल (सौ.डिजाइन फोटो)
आज का भविष्य- 14 फरवरी 2025: आज का दिन शुक्रवार है जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष होता है। इसके अलावा आज प्रेमियों का त्योहार वैलेंटाइन डे भी मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है। इस ज्योतिष में ही 12 राशिय़ों और ग्रह नक्षत्र के बारे में उल्लेख किया गया है।
मेष-
आज का दिन आपके लिए मिला- जुला रहने वाला है। संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक जवाबदारी बढे़गी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 3 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानिए कब चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
Birthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। तनाव की स्थिति में परिवार का साथ खुशी देगा, रोजगार के इच्छित अवसर मिल सकते हैं, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, प्रापर्टी खरीदने का मन बनेगा, अत्याधिक व्यस्तता होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, निजी मामलों में एक रूपता रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मामूली बात को लेकर कार्य स्थल पर परेशानी होगी, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें, श्रम एवं प्रयास करने से विरोधियों का शमन होगा, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को करियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, प्रिय व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। खानपान पर ध्यान दें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, लोगों की बातों से मन परेशान रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी, व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
तुला-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। सूझबूझ से फैसला लेने में सफलता मिलेगी, जिद में आकर अपना नुकसान न करें, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दैनिक कार्यों में परिवर्तन होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, इच्छानुसार सभी कामकाज पूर्ण होंगे, संपर्क सुखद एवं लाभदायक रहेगा, आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, राजकीय उलझनें दूर होंगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जवाबदारी आ सकती है।
मकर-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए सौदे हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा, विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक प्रयास पूर्ण होंगे, निजी मामलों में सामंजस्य बना रहेगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढे़गी, मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, पारिवारिक विवादों को टालें।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी,नये मित्रों से मुलाकात होगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, एकांतप्रिय, ईमानदार होगा, परिश्रमी दृढ़ निश्चयी होगा, साहसिक कार्य करने वाला, बुद्धि का तेज होगा,बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, बाद में अच्छा स्वास्थ्य रहेगा, आर्थिक स्थिति जीवन भर अच्छी रहेगी।
जानिए व्यापार का भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण द्वितीया को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, गुड, खांड, चीनी, ज्वार, मोठ आदि में तेजी होगी, घी, गुड, जौ, चना के भाव में नरमीं होगी। भाग्यांक 3712 है।
