Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस बार होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क

होली के मौके पर पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा वहीं पर कुछ राशियां ऐसी भी है जिन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 06, 2025 | 01:23 PM

होली पर रहेगा चंद्रग्रहण का पहरा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Holi Chandra Grahan 2025: हिंदू धर्म में सभी प्रकार के व्रत और त्योहार का महत्व होता है इसमें ही महाशिवरात्रि के बाद सबसे बड़ा त्योहार होली आने वाला है। होली का त्योहार 13 से 14 मार्च के बीच मनाया जाने वाला है। यहां पर होली के मौके पर पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा वहीं पर कुछ राशियां ऐसी भी है जिन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। यहां पर तिथि के अनुसार किस समय राशियों पर ग्रहण का असर रहेगा, चलिए जानते हैं इस खबर में…

धुरेंडी के दिन रहेगा चंद्रग्रहण का पहरा

आपको बताते चलें कि, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9: 29 मिनट से दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यहां पर ज्योतिष की मानें तो, चंद्रग्रहण का असर ग्रहों को प्रभावित करता है वहीं पर ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। वहीं कन्या राशि में पहले से ही केतु विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है दो ग्रहों की इस युति से ग्रहण योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में यहां पर बताई जा रही तीन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मिथुन राशि

ज्योतिष के अनुसार मानें तो, इस मिथुन राशि के जातकों के लिए मुश्किलों भरा दिन हो सकता है। आज आपको कार्यों को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिलने पर मन परेशान रहेगा। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा।

सिंह राशि

ज्योतिष के अनुसार मानें तो, सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में भी ले सकती हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। लव लाइफ में तनाव बना रहेगा। यदि किसी नौकरी को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अभी और मेहनत करनी होगी। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है।

तुला राशि

ज्योतिष के अनुसार मानें तो, ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में धन हानि होने से मन परेशान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में समस्याएं झेल सकते हैं। घर-परिवार वालों का सहयोग न मिलने से कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। खर्चो की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माताजी किसी बात को लेकर नाराज होंगी। व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।Chandra Grahanनोट-सभी तथ्य और जानकारी ज्योतिषिय अनुमान के आधार पर है नवभारत मीडिया नेटवर्क इसकी पुष्टि नहीं करता है।

This time the first lunar eclipse of the year will occur on holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2025 | 06:46 AM

Topics:  

  • Chandra Grahan
  • Holi

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: कन्या और तुला समेत 5 राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार

2

बच्चों की बुरी नजर और पितृदोष दूर करने के लिए रोटी का यह उपाय बड़ा कारगर

3

धनु संक्रांति पर एक गलती भी बिगाड़ सकती है भाग्य, जानिए कौन-सी हैं ये भूलें

4

रविवार को गुड़ और तांबे के दान का महत्व जानिए, बदल जाएगा भाग्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.