यह है इस साल की रक्षाबंधन की सही तिथि, जानिए किस मुहूर्त में राखी बांधना रहेगा शुभ
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है जो हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रत पूजन और राखी बाँधने की परंपरा निभाई जाती है।
- Written By: सीमा कुमारी
ये है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2025 bhadra time : हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पावन त्योहर मनाया जाता है। भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन इस बार 9 अगस्त को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करती है।
वहीं, भाई अपनी बहनों को पसंदीदा गिफ्ट भी देते हैं। इसके अलावा, सुख और दुख में साथ देने का वचन भी देते हैं। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, तिथि और शुभ मुहूर्त के लिए हर साल दुविधा बनी रहती है। खासकर, भद्रा को लेकर विशेष संशय रहता है। आइए, रक्षा बंधन के बारे में सबकुछ जानते हैं-
ये है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 2025
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये 5 दिव्य उपाय, कहते हैं फिर खुद महादेव बना देते हैं रास्ता आसान
कल रोहिणी नक्षत्र में होगा मंगल का रहस्यमयी प्रवेश, 25 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बनेगा राजयोग का अद्भुत संयोग
Mrityu Panchak: आज रात आधी रात के बाद शुरू होगा ‘मृत्यु पंचक’, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
Jagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
सौभाग्य योग- सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक
रक्षाबंधन कितने से कितने बजे तक है 2025
आपको बता दें,पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त को रक्षाबंधन सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। पूर्णिमा तिथि दोपहर 01:24 पर खत्म हो रही है इसलिए बहनों को सलाह है कि इससे पहले ही भाइयों को राखी बांध लें।
रक्षाबंधन अभिजीत मुहूर्त 2025
रक्षाबंधन के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक रहेगा। कई बहनें इस शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी बांधती हैं।
रक्षाबंधन शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025
शुभ – उत्तम – 07:27 प्रातकाल से 09:07 सुबह
लाभ – उन्नति – 02:06 दोपहर से 03:46 शाम
अमृत – सर्वोत्तम – 03:46 शाम से 05:26 शाम
रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा
रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 09:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। बहनें इस मुहूर्त में राखी बांधने से बचें।
कैसे बांधें रक्षाबंधन पर भाई को राखी
- रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर स्नान करें।
- फिर साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
- इसके बाद पूजा की थाली तैयार करें।
- जिसमें आधा घी वाला दीपक, मिठाई, चावल, रोली, राखी और फूल रखें।
- इसके बाद, घर के मंदिर या पूजा की जगह पर बैठकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- गणेश जी को सबसे पहले याद करना शुभ माना जाता है क्योंकि वे सभी बाधाएं दूर करते हैं।
- पूजा की शुरुआत में दीपक जलाएं और भगवान गणेश व मां लक्ष्मी के चित्र या प्रतिमा
- के सामने हाथ जोड़कर आरती करें।
- फिर, राखी की थाली में रखी रोली से भाई की माथे पर तिलक लगाएं।
- उसके बाद बहन उसके कलाई पर राखी बांधती है और उसके अच्छे स्वास्थ्य और जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है। पूजा के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाएं।
ये भी पढ़ें–इस दिन है ‘सावन पूर्णिमा’, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि, और सनातन धर्म में इसकी महिमा
