आज धनतेरस पर सोना-चांदी अन्य सामान खरीदने के लिए ये है शुभ समय, जानिए कितने बजे जलेगा यम का दीपक
Dhanteras muhurat: धनतेरस का त्योहार सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजों को खरीदने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। जानिए सोना-चांदी अन्य सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त।
- Written By: सीमा कुमारी
इस साल धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Dhanteras shubh muhurat 2025 for purchase: सुख-समृद्धि का प्रतीक धनतेरस का त्योहार आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जा रहा हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, धनतेरस का त्योहार आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि, धन की देवी मां लक्ष्मी और धन देवता भगवान कुबेर को समर्पित है।
मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई चीजों को खरीदना शुभ होता है, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। यूं तो धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है, लेकिन कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में की जाने वाली खरीदारी का अक्षय फल मिलता है। ऐसे में आइए जानें आज धनतेरस के शुभ मुहूर्त।
इस साल धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2025:
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025, को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
Buddha Purnima:1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा
Friday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 04 मिनट की है।
धनतेरस पर ये रहेंगे खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर पहला मुहूर्त आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दूसरा मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त आज शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक रहेगा।
खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त
शुभ काल- सुबह 7 बजकर 49 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक ।
लाभ उन्नति मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक।
अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक।
चर काल- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक ।
ये भी पढ़ें–धनतेरस के दिन इस पौधे को लगाने से होती है कुबेर देव की अपार कृपा, धनतेरस पर जरूर लाएं घर
कितने बजे जलेगा यम का दीपक?
धनतेरस के दिन सूर्यास्त होने के बाद घर के मुख्य द्वार पर चार मुखी यम दीपक जलाया जाता है। जो कि यम देवता के लिए प्रज्वलित किया जाता है। इस अनुष्ठान को यम दीपक और दीपदान भी कहा जाता है, जो कि परिवार की सुख-शांति के लिए जलाया जाता है।
आज यम दीपक जलाने का मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट की रहेगी ।
